तनीषा एक दिन पहले WPL ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड, 38 गेंद में ठोकी सेंचुरी, दिल्ली ने बनाया सबसे बड़े टी-20 स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

तनीषा एक दिन पहले WPL ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड, 38 गेंद में ठोकी सेंचुरी, दिल्ली ने बनाया सबसे बड़े टी-20 स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

तनीषा सिंह एक दिन पहले WPL ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड, अब 38 गेंद में ठोकी सेंचुरी

Last Updated:

Delhi Women Cricket Team Record: दिल्ली की तनीषा सिंह ने महिला टी-20 क्रिकेट में ऐसा तूफान मचाया कि रिकॉर्ड बुक तहस-नहस हो गया. सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली ने छह विकेट पर 262 रन ठोककर घरेलू महिला टी-20 का विश्व रिकॉर्ड बना दिया. तनीषा ने महज 47 गेंद में 119 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 38 गेंद में शतक पूरा किया, जो महिला टी-20 इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है.

Zoom

तनीषा सिंह ने 38 गेंद में शतक जड़कर सनसनी मचा दी.

पुणे: ठीक एक दिन पहले हुए WPL Auction में अनसोल्ड रहने वालीं तनीषा सिंह ने महज 38 गेंद में शतक ठोकते हुए रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया. 23 साल की यह खिलाड़ी 10 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ WPL नीलामी में उतरी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी द्वारा चुनी गई 27 खिलाड़ियों में वह शामिल नहीं थी.

दिल्ली ने बृहस्पतिवार को यहां सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट पर 262 रन बनाकर घरेलू महिला टी-20 मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा स्कोर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली की पारी का आकर्षण तनीषा सिंह का शतक रहा.

तनीषा सिंह ने 47 गेंद पर 119 रन बनाए हालांकि, उसके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, अगर टूर्नामेंट के दौरान किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर टीमों को रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है, तो वह फिर से उनकी नजरों में आ सकती है.

दिल्ली की टीम ने इसके बाद हैदराबाद को आठ विकेट पर 154 रन ही बनाने दिए और इस तरह से 108 रन से बड़ी जीत हासिल की. दिल्ली में गोवा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने 2019-20 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दो विकेट पर 257 रन बनाए थे.

दिल्ली का स्कोर महिला टी-20 में 11वां सबसे बड़ा स्कोर है. टॉप-10 स्कोर महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बने हैं. तनीषा ने 38 गेंद पर शतक पूरा किया जो महिला टी-20 में तीसरा सबसे तेज शतक है, उनसे आगे किरण नवगिरे (34 गेंद) और सोफी डिवाइन (36) हैं जबकि डिएंड्रा डॉटिन भी 38 गेंद पर शतक लगा चुकी हैं. तनीषा ने अपनी पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाया.

(एजेंसी से इनपुट के साथ)



Source link