Congress Ramlila Maidan Rally: पुलिस और लाठीचार्ज की चिंता छोड़िए… राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ के लिए झोंकी ताकत

Congress Ramlila Maidan Rally: पुलिस और लाठीचार्ज की चिंता छोड़िए… राहुल गांधी ने ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ के लिए झोंकी ताकत


होमताजा खबरदेश

पुलिस और लाठीचार्ज की चिंता छोड़िए… राहुल गांधी ने 1 नवंबर के लिए झोंकी ताकत

Last Updated:

Delhi Ramlila Maidan Rally: 1 नवंबर को होने वाले ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ को लेकर राहुल गांधी ने सीधे जनता से जुड़ते हुए बड़ा आह्वान किया है. सोशल मीडिया पर जारी एक आक्रामक वीडियो संदेश में उन्होंने इसे किसी दल का नहीं, बल्कि ‘हिंदुस्तान की आत्मा’ और संविधान बचाने का महा-आंदोलन करार दिया.

Zoom

राहुल गांधी ने जनता से रामलीला मार्च में शामिल होने की अपील की है.

Delhi Ramlila Maidan Rally: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने 29 अक्टूबर को लोगों से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक के मार्च में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने इसे लोकतंत्र बचाने, वोट चोरी रोकने और संविधान की रक्षा के लिए एक आंदोलन बताया. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में जारी एक वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि यह मार्च किसी खास राजनीतिक दल के लिए नहीं, बल्कि भारत की आत्मा के लिए है.

उन्होंने वीडियो में कहा, ” ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ लोकतंत्र बचाने का, ‘वोट चोरी’ रोकने का और संविधान बचाने का मार्च है. यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं है, यह हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है.” उन्होंने कहा, “जो भी लोग प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त से तंग हैं. जो भी लोकतंत्र बचाना चाहते हैं और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, सभी आइए. एक ही प्रोटेस्ट है. देश का प्रोटेस्ट है.”

राहुल गांधी ने कहा, “पुलिस की चिंता मत कीजिए, लाठीचार्ज की चिंता मत कीजिए, भाजपा में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे अपनी कोई हरकत आजमाएं. हमारे साथ मार्च में आइए, हम संविधान की रक्षा के लिए, भारतीय राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे. घबराने की कोई जरूरत नहीं है.” राहुल गांधी ने कहा, “मैं सभी छात्र समूहों से अपील करता हूं, चाहे आपकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो, अगर आपको लगता है कि भारत पर हमला हो रहा है, अगर आपको लगता है कि आप पर हमला हो रहा है, आपकी अभिव्यक्ति, आपके विचार, आपके सोचने का तरीका खतरे में है, तो आइए और हमसे जुड़िए.”

यह अपील ऐसे समय में आई है जब कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. इस बीच विपक्ष 30 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक मॉक पार्लियामेंट आयोजित करने की भी तैयारी कर रहा है, जिसके दौरान वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ करने की योजना बना रहा है.



Source link