Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ के लिए चल गई कई स्पेशल ट्रेनें, सफर से पहले फटाफट चेक कर लें अपनी ट्रेन!

Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ के लिए चल गई कई स्पेशल ट्रेनें, सफर से पहले फटाफट चेक कर लें अपनी ट्रेन!


Last Updated:

UP Bihar New Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने कई ‘फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान किया है. अगर आप भी अपने घर जाने के ल‍िए ट्रेन की तलाश में हैं तो यहां आपकी तलाश पूरी हो सकती है. आप यहां यूपी, बिहार और अन्य राज्यों के लिए ट्रेनों की पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं.

Zoom

छठ और द‍िवाली के ल‍िए आ गईं नई ट्रेन.

त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास तैयारी की है. उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में सफर करने वाले हैं, तो नीचे दी गई स्पेशल ट्रेनों की सूची में अपनी ट्रेन, रूट और तारीख आसानी से देख सकते हैं. नार्दर्न रेलवे ने यह ल‍िस्‍ट जारी की है.

फेस्‍ट‍िवल स्‍पेशल ट्रेनों की पूरी ल‍िस्‍ट 

  • ट्रेन नंबर 04412: हजरत निजामुद्दीन – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (अनारक्षित), 5 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक.
  • ट्रेन नंबर 04411: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – हजरत निजामुद्दीन (अनारक्षित), 6 नवंबर से 8 नवंबर 2026 तक.
  • ट्रेन नंबर 04414: गाजियाबाद – अलीगढ़ (अनारक्षित), 5 और 7 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04413: अलीगढ़ – गाजियाबाद (अनारक्षित), 5 और 7 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04656: लुधियाना – सहरसा स्पेशल, 6, 9 और 11 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04655: सहरसा – लुधियाना स्पेशल, 8, 11 और 13 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04662: लुधियाना – दरभंगा स्पेशल, 7, 10 और 11 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04661: दरभंगा – लुधियाना स्पेशल, 8, 11 और 12 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04664: लुधियाना – गया स्पेशल, 12 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04663: गया – लुधियाना स्पेशल, 13 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04666: लुधियाना – कोलकाता स्पेशल, 6 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04665: कोलकाता – लुधियाना स्पेशल, 7 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04258: सरहिंद – सहरसा स्पेशल, 5, 9 और 12 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 04257: सहरसा – अंबाला कैंट स्पेशल, 6, 10 और 13 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 07651: जालना – छपरा स्पेशल (वाया वाराणसी), 11, 18 और 25 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 07652: छपरा – जालना स्पेशल (वाया वाराणसी), 13, 20 और 27 नवंबर 2026 को.
  • ट्रेन नंबर 01903: आगरा कैंट – शहीद कैप्टन तुषार महाजन, 1 से 29 नवंबर 2026 तक (हर रविवार).
  • ट्रेन नंबर 01904: शहीद कैप्टन तुषार महाजन – आगरा कैंट, 2 से 30 नवंबर 2026 तक (हर सोमवार).
  • ट्रेन नंबर 06073: तिरुवनंतपुरम नॉर्थ – हजरत निजामुद्दीन, 2 से 16 नवंबर 2026 तक (हर सोमवार).
  • ट्रेन नंबर 06074: हजरत निजामुद्दीन – तिरुवनंतपुरम नॉर्थ, 5 से 19 नवंबर 2026 तक (हर गुरुवार).
इन ट्रेनों के ठहराव और समय की अधिक जानकारी के लिए यात्री रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.



Source link