‘सोन परी’ बनकर ‘कॉफी विद करण 9’ में आईं जान्हवी कपूर, बैकलेस ड्रेस और बिखरी जुल्फें, बोलीं- ‘राज छिपाए नहीं’

‘सोन परी’ बनकर ‘कॉफी विद करण 9’ में आईं जान्हवी कपूर, बैकलेस ड्रेस और बिखरी जुल्फें, बोलीं- ‘राज छिपाए नहीं’


Last Updated:

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज वाला लुक दिखाया. हाल में ही वह कॉफी विद करण में इसी अंदाज में पहुंची थी. इस पोस्ट पर उन्होंने मजेदार कैप्शन भी लिखा.

बॉलीवुड एक्टर जान्हवी कपूर वरुण धवन के साथ ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में नजर आईं. दोनों जल्द ही साथ में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नजर आएंगे. दोनों करण जौहर के शो में खूब मस्ती मजाक करते नजर आए. (Insta/janhvikapoor)

कॉफी विद करण में एक बार फिर जान्हवी कपूर का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. उन्होंने गोल्डन आउटफिट में बिजलियां गिराईं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर कीं. जहां वह खूब पोज देती नजर आईं. (Insta/janhvikapoor)

जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया पर इस ड्रेस और लुक की कई तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उफ्फ! मुझसे राज छिपाए ही नहीं जाते, खासकर जब चीज इतनी खूबसूरत दिख रही हो.’ (Insta/janhvikapoor)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब लाजमी है कि जान्हवी कपूर ने ये इशारा कॉफी विद करण शो को लेकर ही किया है. उन्होंने शो में खुलकर अपने रिलेशनशिप और फिल्मों को लेकर बातचीत जो की. ये पहली बार था जब अफेयर पर जान्हवी ने पर्दा उठाया था. (Insta/janhvikapoor)

शो के रैपिड फायर राउंड में जान्हवी कपूर ने वीर पहाड़िया को डेटिंग एडवाइज भी दी थी. जिसे सुनते ही लोगों ने इसे तारा सुतारिया से जोड़कर देखा. दरअसल रैपिड फायर में एक सवाल था कि आप किसे क्या रिलेशनशिप एडवाइज देना चाहते हो. (Insta/janhvikapoor)

रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण ने जान्हवी से पूछा कि वह वीर पहाड़िया को डेटिंग के मामले में क्या सलाह देंगी? इस पर एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा, “उन्हें कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना.” ये सुनते ही वरुण धवन और करण जौहर की आंखें फटी रह गई. (Insta/janhvikapoor)

इस बयान को तुरंत सोशल मीडिया पर भी अटेंशन मिली. सभी ने इस बयान को तारा सुतारिया से जोड़कर देखा. हालांकि शो में जान्हवी ने उनका नाम नहीं लिया था. (Insta/janhvikapoor)

करण जौहर के शो में आखिरकार जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर हामी भरी. वैसे तो दोनों लंबे समय से अफेयर के चलते चर्चा में रहते हैं. लेकिन आजतक रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की. (Insta/janhvikapoor)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link