अयोध्या जीते अवधेश पासी, आशुतोष, लालबिहारी जीते काशी… जीत से गदगद हुए सपाई, पाट दिया पोस्टर

अयोध्या जीते अवधेश पासी, आशुतोष, लालबिहारी जीते काशी… जीत से गदगद हुए सपाई, पाट दिया पोस्टर


Last Updated:

वाराणसी में एमएलसी शिक्षक और स्नातक सीट पर भारी जीत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस जीत से सपा के नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी गदगद हैं. सपा इस जीत को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले लिटमस पेपर टेस्ट के तौर पर देख रही है. हालांकि विरोधी ने इस चुनाव को विधानसभा चुनाव से बहुत अलग बता रहे हैं.

Zoom

वाराणसी एमएलसी चुनाव में जीत मिलने के बाद सपा ने लगाया पोस्टर.

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी एकदम गदगद हो गई है. राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में सपा के कार्यकर्ता व नेताओं ने जमकर पोस्टर लगाए हैं. लेकिन इन सबमें खास एक पोस्टर है, जिसपर लिखा है, ‘अयोध्या जीते अवधेश पासी, आशुतोष, लालबिहारी जीते काशी.’ इसके अलावा पोस्टर में लिखा है कि पीडीए का संदेश, 2027 में आ रहे अखिलेश. बता दें कि काशी में दोनों सीटें जीतने के बाद सपा में खुशी का माहौल है. अमेठी के नेता जयसिंह प्रताप यादव ने सपा मुख्यालय पर होर्डिंग लगवाया है.

वाराणसी से सपा के कौन-कौन उम्मीदवार जीते
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों में से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छह और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 सीटें जीती हैं. वाराणसी खंड स्नातक सीट पर मतगणना करीब 50 घंटे से अधिक चला. इसके बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने जीत हासिल कर ली है. वाराणसी खंड स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए परोक्ष रूप से अपनी हार स्वीकार करते हुए समर्थन देने वाले मतदाताओं का आभार जताया है. वहीं वाराणसी खंड शिक्षक सीट से सपा के लाल बिहारी यादव विजयी रहे.

किन सीटों पर जीती भाजपा-सपा
आगरा खंड शिक्षक सीट से सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल, आगरा खंड स्नातक सीट से भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट से सपा के डॉ. मानसिंह यादव ने जीत दर्ज की. मेरठ खंड शिक्षक सीट से भाजपा के श्रीचंदर शर्मा, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट से भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक सीट से भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी विजयी घोषित किए गए. लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह ने जीत हासिल की। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें निर्वाचन प्रमाणपत्र भी सौंप दिया गया है.



Source link