‘लव गिल और स्काउट को नॉर्मल रहने दो’, बिग बॉस 20 के विवाद पर गौहर खान ने काजी की तारीफ


Last Updated:

‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट के रिश्ते को लेकर छिड़ी बहस अब घर के बाहर भी चर्चा में है. काश्वी के सवालों के बाद दोनों के बीच बदले माहौल पर गौहर खान ने अपनी राय रखी है. उन्होंने काजी तौकीर के समझाने के तरीके की तारीफ की और लव-स्काउट से सामान्य व्यवहार बनाए रखने की अपील की. साथ ही, उन्होंने काश्वी को भी गलत ठहराने से बचने की सलाह दी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'लव और स्काउट को नॉर्मल रहने दो', BB 20 के विवाद पर गौहर खान ने काजी की तारीफZoom

गौहर खान ने काश्वी का भी समर्थन किया.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में हालिया ‘वीकेंड का वार’ के बाद लव गिल और स्काउट के बीच का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है. अब पूरे मामले पर अभिनेत्री गौहर खान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लव गिल और स्काउट को नॉर्मल रहने की जरूरत है. दरअसल, हाल ही के ‘वीकेंड का वार’ में काश्वी ने स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे, उसके बाद घर के सदस्य काजी तौकीर ने इस पूरे बयान और स्थिति को बेहद परिपक्वता और इंसानियत के साथ संभाला और समझाया था. हालांकि, घर के दूसरे सदस्य अकसर काजी को बुरा-भला कहते हैं, लेकिन इस घटना के बाद काजी ने स्काउट और लव दोनों के प्रति सहानुभूति दिखाई. काजी के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए अभिनेत्री गौहर खान ने उनकी तारीफ की.

गौहर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ‘स्काउट और लव गिल को सबसे सही और लॉजिकल सलाह काजी ने दी. पता नहीं सब ऐसे मातम क्यों मना रहे हैं कि स्काउट को अपनी गर्लफ्रेंड की कही हुई बात माननी चाहिए. काश्वी ने तो लॉजिक बताया था कि कट ऑफ करो. मतलब कि पहले की तरह की क्लोजनेस मत रखो.’

काश्वी की माफी मेकर्स को दिखानी चाहिए

अभिनेत्री ने बिग बॉस से गुजारिश की है कि वे लव गिल को काश्वी द्वारा मांगी गई माफी भी दिखा दें. उन्होंने कहा, ‘काश्वी द्वारा मांगी गई माफी लव गिल को इसलिए दिखाना जरूरी है, क्योंकि यह देखकर लव को अच्छा लगेगा कि बाहर कोई इतनी बड़ी बात नहीं है. पहली बात तो ये है कि काश्वी ने सच स्वीकार कर लिया है कि उसने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया था और दूसरी बात काजी ने बिल्कुल सही बोला है कि काश्वी ने बात करने के लिए मना नहीं किया है, बल्कि उसने मसाज और ज्यादा करीब होने के लिए मना किया है. अगर काजी और लव बातें करना बंद कर देंगे तो लोगों और गलत लगेगा.’ उन्होंने कहा, ‘लोग बातें बनाएंगे कि अगर बात नहीं कर रहे हैं तो कैसे भाई-बहन है. दोनों की नीयत ठीक नहीं है. दोनों एक दूसरे को भाई बहन बोलते हैं तो बात कीजिए कोई दिक्कत नहीं है.’

काश्वी का किया समर्थन

अभिनेत्री ने काश्वी का समर्थन करते हुए कहा, ‘प्लीज काश्वी को भी गलत मत बोलिए और न ही लव और स्काउट को गलत बोलें, क्योंकि कभी-कभी हमें घर के माहौल में ज्यादा बातें समझ आती नहीं हैं और मुझे लगता है कि स्काउट और लव को थोड़ा समय देना चाहिए और काजी आपका धन्यवाद, आपने इस बात को ठीक से समझाया.’



Source link