लखीमपुर खीरी: गोला के मोहम्मदी बाईपास पर जाम से मिलेगी राहत, 85 करोड़ से बन रहा फ्लाईओवर

लखीमपुर खीरी: गोला के मोहम्मदी बाईपास पर जाम से मिलेगी राहत, 85 करोड़ से बन रहा फ्लाईओवर


Last Updated:

Gola Mohammadi Bypass Flyover: लखीमपुर खीरी के गोला में मोहम्मदी नई बाईपास पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. यहां 85 करोड़ रुपये की लागत से दो किलोमीटर लंबे फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है. लखीमपुर और खुटार की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को अक्सर इस चौराहे पर जाम का सामना करना पड़ता है. सावन में छोटी काशी आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से परेशानी और बढ़ जाती है. फ्लाईओवर बनने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी और लोगों का समय भी बचेगा. परियोजना प्रबंधक पंकज पाल के मुताबिक, निर्माण कार्य अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

Gola Mohammadi Bypass Flyover: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के गोला नगर में मोहम्मदी नई बाईपास पर अक्सर जाम लग जाता है. इससे वाहन चालकों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी होती है. अब लोगों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि यहां दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हो गया है. गोला को छोटी काशी भी कहा जाता है. सावन के महीने में यहां लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने आते हैं. ऐसे में शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की परेशानी भी बढ़ जाती है. नई बाईपास पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं.

मोहम्मदी बाईपास शहर के व्यस्त चौराहों में शामिल है. यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है. लखीमपुर और खुटार की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के कारण चौराहे पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है. इससे कई बार लोगों को जाम में फंसना पड़ता है. अब फ्लाईओवर बनने से इस परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है. शहर के लोग भी इसके जल्द तैयार होने का इंतजार कर रहे हैं.

दो किलोमीटर लंबा होगा फोरलेन फ्लाईओवर

मोहम्मदी नई बाईपास पर बनने वाला फ्लाईओवर करीब दो किलोमीटर लंबा होगा. इसकी लंबाई चौराहे से लखीमपुर की ओर लगभग एक किलोमीटर और खुटार की ओर भी करीब एक किलोमीटर होगी. यह फोरलेन फ्लाईओवर होगा. इससे लखीमपुर-खुटार मार्ग पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है. फिलहाल चौराहे पर वाहनों की आवाजाही के कारण कई बार जाम लग जाता है. फ्लाईओवर बनने के बाद यहां यातायात को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी. इससे लोगों का समय बचेगा और उन्हें बार-बार जाम में फंसने की परेशानी से राहत मिल सकती है.

फ्लाईओवर बनने से बचेगा लोगों का समय

स्थानीय निवासी राहुल वर्मा ने बताया कि करीब दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी. इससे लोगों का समय भी बचेगा. उन्होंने बताया कि अलीगंज रोड पर भी जाम की समस्या बनी रहती है. यहां रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण कई बार लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है. ऐसे में इस मार्ग पर भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

अप्रैल 2027 तक पूरा होगा निर्माण कार्य

परियोजना प्रबंधक पंकज पाल ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि दो किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर करीब 85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. फ्लाईओवर बनने के बाद मोहम्मदी नई बाईपास पर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.



Source link