Last Updated:
Jamui Girl molestation: जमुई वायरल वीडियो केस पर सियासत शुरू हो गई. दो बड़े नेताओं ने संगीन वारदात को छिटपुट घटना बता दिया. जिसके बाद विपक्ष ने तीखा हमला बोला. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी बयान की कड़ी आलोचना की गई. मामले में जेडीयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है.
जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार.
जमुईः बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई. घटना पर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के बयानों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं. दोनों नेताओं ने मामले को’छिटपुट घटना’ बता दिया. जेडीयू प्रदेशाध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा- “अगर कोई छिटपुट घटना घटती है तो हम सरकार के तौर पर संवेदनशील हैं.” इसके साथ ही उन्होंने राजद पर हमला बोलते हुए ‘जंगल राज’ का जिक्र किया.
उमेश कुशवाहा ने क्या कहा?
JDU के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से जब जमुई की घटना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सरकार की कार्रवाई का हवाला दिया. उन्होंने कहा- “अगर कोई छिटपुट घटना घटती है तो हम सरकार के तौर पर संवेदनशील हैं.” इसके बाद उन्होंने 2005 से पहले के बिहार का जिक्र किया. उन्होंने कहा- “लेकिन 2005 से पहले का बिहार देखिए, तब लोग घर से निकलते थे. क्या हालात था देखा ही है आपने. लोग किसी तरह अपनी जिंदगी को काट रहे थे. आज के वक्त में अगर कोई घटना घट रही है तो प्रशासन कार्रवाई कर रही है. चाहे कोई कितना भी बड़ा अपराधी क्यों न हो, सब पर कार्रवाई होगी.”
बाद में कुशवाहा ने दी सफाई
बयान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद उमेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर जमुई की घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने घटना को शर्मनाक और अमानवीय बताया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए SIT बनाई गई है. साथ ही तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जानकारी दी.
जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह की शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, वह बेहद दुखद, निंदनीय और मर्माहत करने वाली है। मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
अपराधी कान खोलकर सुन…