Last Updated:
Chhapra News: छपरा जिले के मांझी में दो बच्चों को थाना के सामने छोड़ने का मामला सामने आया. आरोप है कि दोनों बच्चों की मां करीब 22 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गई. स्थानीय लोगों और ऑटो चालक की सूचना पर मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया.
बच्चों को लावारिस छोड़कर भाग गई मां.
छपराः बिहार के छपरा में कलयुगी मां की करतूत देखने को मिली. जहां महिला ने अपने दोनों बच्चों को थाने के लिए सामने लावारिस छोड़ दिया. उसके बाद आशिक के साथ फुर्र हो गई. बच्चों को पिता को सौंप दिया गया. पति को आरोप है कि घर से 22 लाख रूपए की कीमत के गहने भी ले गई है. पिता ने जब बच्चों को सकुशल पाया, तो भावुक हो उठे. पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
छपरा जंक्शन पहुंची थी महिला
महिला छपरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो से दोनों बच्चों के साथ मांझी के बलिया मोड़ पहुंची थी. आरोप है कि वहां वह बच्चों को छोड़कर चली गई. आसपास के लोगों और ऑटो चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद मांझी थाना पुलिस ने दोनों बच्चों को अपने कब्जे में लिया और उनके परिजनों की जानकारी जुटाई.
छह साल पहले हुई थी शादी
बच्चों के पिता अमित सिंह, बलिया जिले के पांडेयपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि उनकी शादी करीब छह साल पहले सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के नवादा गांव की रहने वाली युवती से हुई थी. अमित का आरोप है कि उनकी पत्नी घर से करीब 22 लाख रुपये के गहने लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.
बच्चों को पिता के हवाले किया गया
मांझी थाना पहुंचने पर अमित सिंह ने अपने दोनों बच्चों को सकुशल पाया. इसके बाद पुलिस ने बच्चों को उनके पिता को सौंप दिया. घटना के बाद इलाके में मामले की चर्चा है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. जांच के बाद ही महिला के जाने और गहनों से जुड़े आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.