आज करवा चौथ का निर्जला व्रत जारी, कब निकलेगा चांद? जानें मुहूर्त से लेकर सबकुछ
Last Updated:
Karwa Chauth 2026 LIVE: करवा चौथ व्रत आज 29 अक्टूबर को है. महिलाओं ने सरगी के बाद से निर्जला व्रत रखा है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाते हैं. आज चतुर्थी तिथि रात में 10:09 पी एम तक …और पढ़ें
करवा चौथ लाइव अपडेट्स: मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर चांद निकलने का समय तक.
Karwa Chauth 2026 LIVE: अखंड सौभाग्य प्रदान करने वाला करवा चौथ व्रत आज 29 अक्टूबर गुरुवार को है. आज ब्रह्म मुहूर्त 04:48 ए एम से 05:39 ए एम के बीच महिलाओं ने सरगी ग्रहण किया. फिर सूर्योदय के साथ अपने जीवनसाथी के लिए निर्जला व्रत रखा है. इस व्रत को करने से पति की आयु बढ़ती है, सेहत ठीक रहती है और दांपत्य जीवन सुखमय होता है. करवा चौथ की कथा में बताया गया है कि वीरवती ने चतुर्थी का व्रत रखा था, लेकिन उसने चंद्रमा को देखकर व्रत नहीं खोला तो उसके पति की मृत्यु हो गई थी, तो उसने सालभर चतुर्थी के व्रत किए और करवा चौथ पर अपने पति को फिर से प्राप्त किया.
करवा चौथ व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि पूरे दिन जल, अन्न या किसी भी अन्य वस्तु का सेवन नहीं करते हैं. शाम को वेदी बनाकर उस पर माता पार्वती, शिव जी, गणेश जी और भगवान कार्तिकेय की स्थापना करके विधि विधान से पूजा करते हैं. रात के समय में जब चंद्रोदय होता है तो करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं और फिर पारण करके व्रत को खोलते हैं. आज की रात चंद्रोदय देर से होता है, जिसकी प्रतीक्षा व्रतियों को होती है. आज करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 5:38 बजे से शुरू है.
आज करवा चौथ पर गुरुवार व्रत का भी शुभ संयोग बना है. जो पति पत्नी साथ में गुरुवार का व्रत रखकर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उनके दांपत्य जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और खुशहाली आती है, प्रेम बढ़ता है. करवा चौथ के अवसर पर पति अपनी पत्नी को उपहार और आशीर्वाद देते हैं, वहीं पूजा के समापन के बाद करवा फेरते हैं, महिलाएं अपनी सास से आशीर्वाद लेती हैं और प्रसाद बांटती हैं.
October 29, 202609:37 IST
Karwa Chauth 2026 LIVE: करवा चौथ पर बने हैं 6 शुभ संयोग, आज वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी भी
Karwa Chauth 2026 LIVE: आज करवा चौथ ग्रहों की स्थिति, तिथि और दिन से मिलकर 6 शुभ संयोग बने हैं.
- पहला: गुरुवार व्रत दांपत्य जीवन में खुशहाली लाता है.
- दूसरा: आज वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी व्रत भी है. जिनके यहां करवा चौथ नहीं मनाते हैं, वे लोग वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी व्रत रखकर गणेश जी की कृपा पा सकते हैं. इस व्रत का समापन भी चंद्र अर्घ्य से होता है.
- तीसरा: परिघ योग सुबह से लेकर देर रात 12:06 बजे तक रहेगा.
- चौथा: तुला में बुध-शुक्र युति से लक्ष्मी नारायण योग है.
- पांचवा: तुला में ही सूर्य-बुध युति से बुधादित्य योग विद्यमान है.
- छठा: तुला राशि में बुध, शुक्र और सूर्य ने मिलकर त्रिग्रही योग बना रखा है.
October 29, 202609:30 IST
Karwa Chauth 2026 LIVE: परिघ योग और रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ व्रत, रात तक चतुर्थी तिथि का मुहूर्त
Karwa Chauth 2026 LIVE: आज करवा चौथ का व्रत परिघ योग और रोहिणी नक्षत्र में रखा गया है. परिघ योग प्रात:काल से लेकर देर रात 12:06 बजे तक है. इस योग के स्वामी देव विश्वकर्मा हैं. वहीं रोहिणी नक्षत्र प्रात:काल से लेकर 11:11 ए एम तक है, उसके बाद से मृगशिरा नक्षत्र है. पूजा के समय मृगशिरा नक्षत्र ही है.
करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि के चंद्रोदयव्यापिनी मुहूर्त में रखते हैं, जो आज ही मिल रहा है. करवा चौथ की चतुर्थी तिथि प्रात:काल से लेकर रात 10:09 पी एम तक है.