Yung DSA संग हाथापाई के बाद भड़के फैंस, नकुल ढुल की तरह क्या अब गुल्लू भी होंगे बिग बॉस 20 से बाहर?

Yung DSA संग हाथापाई के बाद भड़के फैंस, नकुल ढुल की तरह क्या अब गुल्लू भी होंगे बिग बॉस 20 से बाहर?


Last Updated:

Gullu And Young DSA Physical Fight: बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच हुई हाथापाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर फैंस गुल्लू को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं . यंग और नकुल ढुल के फैंस बिग बॉस से कह रहे हैं कि अगर नकुल बाहर हुआ था,तो गुल्लू क्यों नहीं होगा. जानिए क्या गुल्लू होंगे बिग बॉस 20 से बेघर.

Zoom

(बिग बॉस 20 ) @jiohotstar

नई दिल्ली: बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर तगड़ा बवाल मच गया है. इस बार मामला सीधे घर से बेघर होने तक पहुंच गया है. शो के नए प्रोमो में गुल्लू और यंग डीएसए के बीच हुई भयंकर लड़ाई होते दिखाई दे रही है. ये लड़ाई सिर्फ बहस तक नहीं सीमित थी, दोनों के बीच हाथापाई भी होते दिखाई दे रही है. जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. रूमर्स ये भी हैं, कि गुल्लू ने यंग पर हाथ भी उठा दिया है.

इस खतरनाक लड़ाई को देखकर फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही आ रहा है कि क्या बिग बॉस इस बार गुल्लू को शो से बाहर का रास्ता दिखा देंगे.

टास्क के दौरान भड़के गुल्लू

यह पूरा विवाद एक टास्क के दौरान शुरू हुआ था जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक खास आकार के बोर्ड के अंदर फिट होना था. नियम के मुताबिक जो भी कंटेस्टेंट बोर्ड के अंदर नहीं रह पाता या बाहर खींच लिया जाता, वह गेम से बाहर हो जाता है. सामने आए प्रोमो में स्काउट ओपि गुल्लू को बोर्ड से बाहर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बात से गुल्लू पूरी तरह भड़क गए. गुल्लू के भड़कते ही यंग डीएसए ने बीच में आकर ताना मारते हुए कहा कि बेल बुद्धि को एकदम बढ़िया खींचा है. यंग के इस कमेंट पर गुल्लू और भड़क गए और दोनों के बीच आमने-सामने की बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाने लगे. देखते ही देखते गुल्लू गुस्से में अपना आपा खो बैठे और यंग की तरफ झपट पड़े. प्रोमो में साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई है.

नकुल ढुल की हो चुके हैं बाहर

इस घटना के सामने आते ही फैंस को नकुल ढुल के साथ हुई पुरानी लड़ाई की याद आ गई है. इससे पहले भी गुल्लू की नकुल ढुल के साथ ऐसी ही हाथापाई हुई थी, जिसके बाद शो में काफी हंगामा हुआ था. अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि बिग बॉस के घर में हिंसा करने पर इस बार क्या एक्शन लिया जाएगा. फैंस लगातार मांग कर रहे हैं कि अगर गुल्लू ने हद पार की है तो उन्हें तुरंत बाहर किया जाना चाहिए. हालांकि देखना ये होगा कि बिग बॉस इसपर क्या एक्शन लेंगे.



Source link