‘आदिपुरुष बहुत खराब फिल्म थी’, मनोज मुंतशिर ने मानी गलती, लेकिन गानों पर कही ये बड़ी बात


Last Updated:

 गीतकार मनोज मुंतशिर ने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने माना कि फिल्म में उनसे जो गलतियां हुईं, उनके लिए उन्होंने भगवान राम के भक्तों से कई बार माफी मांगी थी. मनोज के मुताबिक, राम भक्तों ने उन्हें माफ भी कर दिया. हालांकि, उन्होंने फिल्म के गानों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि इन गीतों में श्रद्धा और समर्पण की भावना थी.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'आदिपुरुष बहुत खराब फिल्म थी', मनोज मुंतशिर ने मानी गलती, कही ये बात Zoom

पोस्ट शेयर कर मनोज ने कही ये बात

नई दिल्ली. फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म की गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी वजह से उन्होंने कई बार भगवान राम के भक्तों से माफी मांगी थी. उनके मुताबिक, लोगों ने उन्हें माफ भी कर दिया. हालांकि, मनोज का कहना है कि फिल्म के गानों पर सवाल नहीं उठाए जाने चाहिए, क्योंकि इन्हें श्रद्धा और समर्पण के साथ लिखा गया था. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी लोगों के बीच काफी बज बना हुआ है.

मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘आदिपुरुष’ और फिल्म ‘रामायण’ को लेकर अपनी बात रखी. इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि साल 2023 में रिलीज हुई ‘आदिपुरुष’ अच्छी फिल्म नहीं थी. उन्होंने फिल्म के डायलॉग्स को भी खराब बताया, लेकिन साथ ही इसके गानों का बचाव किया.

पोस्ट शेयर कर मनोज ने कही ये बात

मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ‘आदिपुरुष’ और रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘रामायण पार्ट 1′ का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने फिल्म के गानों का बचाव किया और कहा कि लोगों को उनके लिखे गीतों को चुनौती देने से पहले उनकी भावनाओं को भी समझना चाहिए. आदिपुरुष बहुत खराब फिल्म थी, संवाद उससे भी ज्यादा खराब थे, लेकिन इसके गाने तो देश का बच्चा-बच्चा गाता है. कभी अयोध्या जाकर देखिए, वहां की गलियों में भी आदिपुरुष के गाने बजते सुनाई देते हैं.’

(फोटो साभार:x@ManojMuntashirShukla)

राम भक्तों से कई बार मांगी माफी

मनोज मुंतशिर ने फिल्म में हुई गलतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए राम भक्तों से अनगिनत बार माफी मांगी थी. उन्होंने बताया कि लोगों ने उनकी माफी स्वीकार भी की.हालांकि, उन्होंने गानों की आलोचना पर आपत्ति जताई. मनोज ने कहा कि उनके लिखे गीतों में श्रद्धा, समर्पण और काव्य की भावना की कोई कमी नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने भगवान राम के लिए न तो बच्चों की तुकबंदी जैसी कविताएं लिखीं और न ही कव्वालियां लिखीं. अपनी बात रखते हुए मनोज ने कहा कि लोग समझदार हैं और खुद तय कर सकते हैं कि किसके काम में कितना दम है. उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत ‘जय श्री राम’ के साथ किया.

बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन, सनी सिंह और देवदत्त नागे जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म रिलीज होने के बाद इसके संवादों और प्रस्तुति को लेकर काफी विवाद हुआ था. दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने फिल्म के कई हिस्सों पर नाराजगी जताई थी. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी खास सफलता नहीं मिली और इसे फ्लॉप माना गया.



Source link