करवाचौथ का बाजार करने के लिए पत्नी ने मांगे पैसे, पति ने उतार दिया मौत के घाट, फिर हो गया फरार

करवाचौथ का बाजार करने के लिए पत्नी ने मांगे पैसे, पति ने उतार दिया मौत के घाट, फिर हो गया फरार


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में करवाचौथ का बाजार करने के लिए पत्नी को पैसे मांगना भारी पड़ गया. पति ने गुस्से में आकर मौत के घाट उतार दिया. पति ने बच्चे के सामने ही वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. अब पुलिस पति की तलाश में जुट गई है.

Zoom

शाहजहांपुर में पत्नी की हत्या.

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में करवा चौथ से ठीक पहले एक घर की खुशियां मातम में बदल गईं. वो पत्नी जो अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने की तैयारी कर रही थी, उसी पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और दो दिन पहले ही सुलह समझौते के बाद वह पति के पास वापस लौटी थी. आरोप है कि आज करवा चौथ पर सुहाग का समान खरीदारी को लेकर दोनों में विवाद हुआ और बेरहम पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. वारदात मासूम बच्चों के सामने हुई, जिसके बाद पूरा गांव सन्न रह गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार हत्या आरोपी पति की तलाश शुरू करदी है.

नाराज पत्नी को सुलह करकर वापस लाया था हत्यारोपित पति
थाना अल्लाहगंज के चौरसिया गांव की रहने वाली 30 साल की सुशीला की हत्या कर दी गई. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही अपने पति अवनीश ने की है, जिसके लिए वहां करवा चौथ का व्रत रखने जा रही थी. मामला अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के चौरसिया गांव का है. बताया जा रहा है कि गांव निवासी अवनीश और उसकी पत्नी सुशीला के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. सुशीला अपने मायके में रह रही थी. दो दिन पहले ही सुलह-समझौते के बाद वो ससुराल लौटी थी.

करवाचौथ की खरीदारी को लेकर हुआ विवाद
घर में करवा चौथ की तैयारी थी, सुशीला को सुहाग का सामान लेना था, इसके लिए उसने पति से पैसे मांगे. आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ी कि अवनीश ने कुल्हाड़ी उठा ली और सुशीला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सुशीला खून से लथपथ पड़ी थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

हत्यारोपित पति की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि जिस वक्त बेरहम पति ने सुशीला की हत्या की उसे वक्त घर में मासूम बच्चे भी मौजूद थे, जिनकी आंखों के सामने उनकी मां की जिंदगी छीन ली गई. फिलहाल आरोपी पति मौके से फरार है, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं.



Source link