Last Updated:
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है. इसी बीच माता सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है. उनका यह बयान फिल्म के अगले हिस्से को लेकर चर्चा में आ गया है.
साई पल्लवी ने फैंस की एक्साइटमेंट कर दी दोगुनी.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का प्रीमियर हाल ही में लॉस एंजिल्स में हुआ. नमित मल्होत्रा की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड भी हैं. लेकिन इसी बीच मां सीता के रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस साई पल्लवी ने रामायण 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है.उन्होंने बताया है कि अब तक पार्ट 2 की शूटिंग भी शुरू नहीं की गई है.
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. इसी बीच साई पल्लवी ने फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘रामायण पार्ट 2’ की शूटिंग को लेकर बताया है कि वह कब से फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है.
‘रामायण 2’ की अब तक शुरू नहीं हुई शूटिंग
वायरल हो रही पोस्ट (फोटो साभार. x@ChristopherKanagaraj)
‘रामायण’ को लेकर कही बड़ी बात
साई पल्लवी ने इस दौरान फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स और इसके पीछे काम कर रही टेक्निकल टीम की भी तारीफ की. उनका मानना है कि यह फिल्म भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने का अच्छा जरिया बन सकती है. उन्होंने कहा कि उस दौर की चीजों को लोग आज भी देखने और उनके बारे में जानना चाहते हैं. ये उनके लिए एक शानदार अनुभव साबित हो सकता है. बल्कि उन्हें रामायण को एक नए नजरिए भव्य तरीके से देखने का मौका मिलेगा.साई ने कहा कि रावण पूरी तरह बुरा नहीं था. उनके मुताबिक, इंसान के लिए यह समझना जरूरी है कि उसके अंदर भी कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है.
बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं दूसरे पार्ट को 2027 में रिलीज करने की बात की जा रही है.