Last Updated:
‘रामायण’ के प्रीमियर से रणबीर कपूर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है. इस क्लिप में एक्टर अपनी पुरानी को-स्टार पूर्णा जगन्नाथन के साथ नजर आते हैं. बातचीत के बीच पूर्णा उनसे कुछ मांगती हैं और रणबीर उनके फोन में कुछ टाइप करने लगते हैं. इसके बाद दावा किया जाने लगा कि एक्टर ने गलती से कैमरे के सामने अपना पर्सनल मोबाइल नंबर लीक कर दिया.
रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. कभी फिल्म में उनके लुक की बात हो रही है, तो कभी यश के साथ उनकी बॉन्डिंग सुर्खियां बटोर रही है. इस बीच लॉस एंजिल्स में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल, रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच तहलका मचा दिया है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रणबीर ने कैमरे के सामने गलती से अपना पर्सनल मोबाइल नंबर लीक कर दिया है.
दरअसल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर के दौरान रणबीर कपूर अपनी पुरानी को-स्टार पूर्णा जगन्नाथन के साथ बातचीत करते नजर आए. तभी पूर्णा उनसे कुछ ऐसा मांग लेती हैं कि रणबीर अपना फोन निकालने के बजाय उनके मोबाइल में ही कुछ टाइप करने लगते हैं. बस यहीं से ये चर्चाएं शुरु हो गईं.
वीडियो में क्या है?
‘रामायण’ का भव्य प्रीमियर और हॉलीवुड मेहमान
लॉस एंजिल्स में फिल्म ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग प्रीमियर में फिल्म की मेन स्टार कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और ‘केजीएफ’ फेम यश पहुंचे थे. उनके साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहे. म्यूजियम के विशाल ‘डेविड गेफेन थिएटर’ में हुई इस 3D स्क्रीनिंग में कई मशहूर अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने भी शिरकत की. हॉलीवुड स्टार जेडा पिंकेट स्मिथ, बेन्जी केली, रोहिणी अय्यर और गिसेला मोंटेगो जैसी हस्तियां भी इसमें शामिल हुईं.