Last Updated:
Shakarkand Ka Halwa: सर्दियों के मौसम में शकरकंद का हलवा स्वाद और मिठास का बेस्ट कॉम्बिनेशन है. इसे घर पर बनाकर परिवार के साथ गर्मागर्म परोसा जा सकता है. शकरकंद, घी, चीनी और पसंदीदा मेवों से तैयार यह पारंपरिक मिठाई सर्दियों के खाने का मजा बढ़ा देती है. अगर आप इस मौसम में कुछ खास और मीठा बनाना चाहते हैं, तो शकरकंद का हलवा जरूर ट्राई करें.
भीलवाड़ा: सर्दियों के मौसम के शुरू होने से पहले ही भीलवाड़ा की अलग-अलग मंडियों में शकरकंद की आवक तेज हो गई है और लगातार इसकी डिमांड भी भीलवाड़ा में बनी हुई है सर्दी के मौसम में हर किसी व्यक्ति की इच्छा होती है कि वह कुछ स्वादिष्ट और हेल्दी खाए और शरीर को गर्म रखने के लिए भी कुछ अच्छा खाया जाए. इसको देखते हुए सर्दियों के मौसम में कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है. ऐसे में शक्करकंद का हलवा है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. शक्करकंद सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है और सर्दियों में इसका सेवन खूब किया जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. घी, दूध, चीनी और कुछ मेवों की मदद से आप घर पर ही हलवाई जैसा स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि यह शकरकंद का हलवा लंबे समय तक खराब भी नहीं होता है
भीलवाड़ा के अमन कुमार छिपा ने बताया कि शक्करकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी सामग्री इकट्ठा कर लें. इसके लिए 2 से 3 मध्यम आकार की शक्करकंद, 3 से 4 चम्मच देसी घी, आधा कप दूध, स्वादानुसार चीनी, थोड़े से कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश की जरूरत होगी. इसके अलावा खुशबू और स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी इलायची भी इस्तेमाल कर सकते हैं. चीनी की मात्रा अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं.
हलवा बनाने की रेसिपी
शक्करकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले शक्करकंद को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. जब ये नरम हो जाएं, तो इन्हें ठंडा करके छील लें और अच्छी तरह मैश कर लें. अब एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें. इसमें मैश की हुई शक्करकंद डालकर धीमी आंच पर कुछ देर तक भूनें. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा कड़ाही में चिपके नहीं. जब शक्करकंद अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें दूध डालकर मिलाएं. इसके बाद स्वादानुसार चीनी डालें और मिश्रण को अच्छी तरह पकने दें. हलवे को तब तक चलाते रहें, जब तक दूध सूखने न लगे और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश और इलायची डालकर अच्छी तरह मिला दें. कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
सर्दियों में फायदेमंद हलवा
शक्करकंद में फाइबर, विटामिन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह शरीर को ऊर्जा देने में मदद करती है. वहीं, हलवे में इस्तेमाल होने वाला दूध और मेवे भी पोषण बढ़ाते हैं. हालांकि, इसमें घी और चीनी की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. इस तरह कम समय और साधारण सामग्री से घर पर स्वादिष्ट शक्करकंद का हलवा तैयार किया जा सकता है. सर्दियों में इसे गर्मागर्म परोसें और परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.