‘कोई हो-हल्ला मत करना’, MLC चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशियों को अखिलेश यादव की हिदायत

‘कोई हो-हल्ला मत करना’, MLC चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशियों को अखिलेश यादव की हिदायत


Last Updated:

Akhilesh Yadav Reaction on MLC Result : यूपी विधान परिषद चुनाव की 11 सीटों में से 8 सीटों पर फैसला हो गया है, जिसमें 3 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है. हालांकि अभी कई सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे देर में सामने आएंगे. उनपर भी सपा आगे दिखाई दे रही है. ऐसे में सपा मुखिया ने विजयी प्रत्याशियों को हिदायत दी है. 

Zoom

अखिलेश यादव ने दी हिदायत.

लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश में काफी सियासी हलचल मची हुई है. कहीं जीत का जश्न तो कहीं हार का दुख है. वहीं कुछ सीटों पर नतीजे घोषित होने का इंतजार हो रहा है. सपा अभी तक तीन सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है. इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में विजयी सपा प्रत्याशियों को बधाई दी. साथ ही उन्हें जीत पर ‘हो-हल्ला’ करने या जुलूस नहीं निकालने की हिदायत भी दी है.

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आपको और आपके साथियों को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन ध्यान रहे, हमें शांति से इसे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों तक पहुंचाना है. कोई हो-हल्ला या जुलूस नहीं, जिससे भाजपाई हमारे बीच घुसकर माहौल को बिगाड़ न पाएं और हम पर हुड़दंग करने का आरोप न लगा पाएं.

उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि हमें हर तरह के षड्यंत्र और झूठे आरोपों से बचना है, क्योंकि सामने विधानसभा चुनाव है. भाजपा गुंडागर्दी की साज़िश करके कभी भी हमारी छवि बिगाड़ सकती है. सभी विजयी विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का स्वयं अभिनंदन करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि संभव हुआ तो वह उनके क्षेत्रों में जाकर भी उनका सम्मान करेंगे. विजयी प्रत्याशियों से उन लोगों की सूची तैयार करने को भी कहा, जिन्होंने चुनाव में उनका समर्थन और सहयोग किया.

उन्होंने कहा कि जीत में योगदान देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों का भी सम्मान किया जाएगा. सपा अध्यक्ष की यह अपील ऐसे समय आई है, जब वह आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की छवि को लेकर सतर्क रहने की जरूरत पर जोर दे रहे हैं.



Source link