कैसे यश के लिए वरदान बना R-B फैक्टर? 2018 से फिल्मों में नहीं छोड़ रहे 2 चीज, क्या ‘रामायण’ की इससे होगी नइया पार?

कैसे यश के लिए वरदान बना R-B फैक्टर? 2018 से फिल्मों में नहीं छोड़ रहे 2 चीज, क्या ‘रामायण’ की इससे होगी नइया पार?


Last Updated:

सालों का इंतजार अब दिनों में बदल गया है. अब बस 7 दिन बाद नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. 4000 करोड़ के मेगा बजट में बनी ‘रामायण’ में रणबीर कपूर ने भगवान श्रीराम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश ने लंकेश रावण का किरदार अदा किया है. फिल्म को लेकर हर तरफ जबरदस्त बज बना हुआ है.

नई दिल्ली. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायण को लेकर चारों तरफ बज बना हुआ है. मेकर्स दिवाली से पहले थिएटर्स में दिवाली मनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं. इस महाकाव्य को पर्दे पर उतारने के लिए नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा पिछले चार सालों से खूब पसीना बहा रहे हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे जहां राम-सीता और लक्ष्मण बने हैं. वहीं सुपरस्टार यश लंकेश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं.

इस फिल्म में यश का योगदान काफी अहम रहा है. वो फिल्म में ‘रावण’ के रोल में नजर आने के साथ ही इसे को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं. यश ने नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर फिल्म पर पैसे लगाए हैं. ‘रामायण’ इस साल की यश की दूसरी फिल्म होने जा रही है. अब ये देखना वाकई दिलचस्प रहेगा कि ‘रामायण’ यश के स्टारडम को बरकरार रख पाती है या नहीं.

यश ने नितेश तिवारी की रामायण के साथ अपने करियर और पैसों का बड़ा दांव लगाया है. ये इस साल की उनकी दूसरी फिल्म है. यश ने रामायण में उन दोनों फैक्टर का खास ध्यान रखा है जिसे वो अपना लकी चार्म मानते रहे हैं. साल 2018 से यश की हर फिल्म में एक खास पैटर्न रहा है जिसे आज डिकोड करने जा रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सबसे पहले उस फिल्म की बात करते हैं जिसने कन्नड़ स्टार को पैन इंडिया पहचान दिलाई. साल 2018 में यश की फिल्म ‘केजीएफ’ आई थी जिसने कन्नड़ इंडस्ट्री के सुपरस्टार को भारतीय स्टार बना दिया. इस फिल्म में 2 फैक्टर थे जो यश के लिए लकी साबित हुए. 8 सालों से एक्टर अपनी हर फिल्म में लगातार ये पैटर्न फॉलो करते आ रहे हैं.

सबसे पहले केजीएफ की बात करें तो इस फिल्म में यश के किरदार का नाम रॉकी था. ‘रॉकी’ नाम उनके लिए लकी साबित हुआ. अब अगर उनके कैरेक्टर के कपड़ों पर ध्यान दें तो यश ने पूरी फिल्म में काले कपड़े पहने थे. 2 घंटे 35 मिनट की पूरी फिल्म में सुपरस्टार न कपड़े बदले और न ही कपड़ों का कलर. वो ब्लैक शर्ट और ब्लैक पैंट पहने दिखे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर निकली और यहीं से यश का R-B कनेक्शन स्थापित हुआ जिसे उन्होंने आजतक नहीं छोड़ा है.

R-B कनेक्शन वाली यश की पहली फिल्म केजीएफ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. उनका नाम ‘R’ अक्षर से था और उन्होंने पूरी फिल्म में काले कपड़े पहने हुए थे. अब बारी आती है दूसरी फिल्म केजीएफ 2 की. इसमें एक बार फिर वो अपनी पहली फिल्म की विरासत को आगे बढ़ाते हुए काले कपड़ों में दिखे और किरदार का नाम भी रॉकी ही रहा.

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई की थी जबकि फिल्म का बजट सिर्फ 80 करोड़ रुपये था. वहीं यश की सीक्वल फिल्म ‘केजीएफ 2’ ने टिकट खिड़की पर 1200 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन दर्ज किया था. एक बार फिर सुपरस्टार का ‘RB’ फैक्टर जबरदस्त हिट साबित हुआ.

यश ने अपने इस फैक्टर को अपनी कमबैक फिल्म ‘टॉक्सिक ए फेरीटेल फॉर ग्रोअन अप्स’ में भी कायम रखा. इस साल रिलीज हुई यश की फिल्म ‘ट़ॉक्सिक’ में उनके किरदार का नाम ‘राया’ था. इस फिल्म में सुपरस्टार के कैरेक्टर का नाम ‘राया’ था. दिलचस्प बात है कि ‘टॉक्सिक’ में यश के किरदार का दो नाम था- एक कैरेक्टर का नाम रॉकी था और दूसरे के नाम रूमी था.

अब ‘रामायण’ में भी यश का ‘RB’ कैरेक्टर कायम है. फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘रावण’ है और अब लंकेश रावण का कॉस्टयूम भी ऑल ब्लैक है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ‘रामायण’ यश की ‘केजीएफ’ की सफलता दोहरा पाती है या नहीं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link