Last Updated:
Diwali Lights Shopping: इस बार दिपावली पर घरों की सजावट के लिए दरवाजे और बालकनी पर झिलमिल लड़ियां लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इस बार बाजारों में डिजिटल रोप, नियॉन फ्लेक्स और सोलर लाइट्स की बाजारों में सबसे ज्यादा डिमांड हैं.
जयपुर: दिपावली का त्यौहार नजदीक आ रहा हैं और जयपुर के बाजारों में दिपावली की खरीदारी की रौनक शुरू हो गई हैं दिपावली के त्यौहारी सीजन में बाजारों में सबसे ज्यादा सजावटी सामानों और चमचमाती लाइट्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं और जयपुर में सजावटी लाइटिंग का सबसे बड़ा मार्केट जयपुर के चारदीवारी बाजार में हैं जहां लोग सबसे ज्यादा लाइट्स और अन्य सजावटी प्रोडक्ट्स की खरीदारी करते हैं. हर साल दिपावली पर लाइटिंग के प्रोडक्ट्स में भी नया-नया ट्रेंड देखने को मिलता हैं ऐसे ही जयपुर के इंदिरा बाजार, जयंती मार्केट और रेडियो मार्केट जयपुर के सबसे बड़े बाजार हैं जहां दिपावली की सजावट के लिए लाइट्स की लोग खरीदारी करते हैं.
लोकल-18 ने जयपुर के इन बाजारों में पहुंच कर इस बार दिपावली की सजावटी लाइट्स और नए ट्रेंड की डिजाइन को लेकर यहां के दुकानदारों से बात की तो वह बताते हैं कि इस बार दिपावली पर घरों की सजावट के लिए दरवाजे और बालकनी पर झिलमिल लड़ियां लगाने तक सीमित नहीं है रहा हैं बल्कि इस बार बाजारों में डिजिटल रोप, नियॉन फ्लेक्स और सोलर लाइट्स की बाजारों में सबसे ज्यादा डिमांड हैं. क्योंकि सामान्य लाइट्स के लोग इन खास लाइट्स से अपने घरों अलग लुक दे सकते हैं इसलिए इस बार दिपावली पर बाजारों में अलग-अलग डिजाइन और रंगों वाली लाइट्स की वैरायटी उपलब्ध है.
रोप लाइट्स से लेकर नियॉन फ्लेक्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में
लोकल-18 से बात करते हुए लाइटिंग बाजार के दुकानदारों का कहना हैं वर्षों से लोगों दिपावली की सजावट के लिए चाइनीज लाइट्स की झिलमिल लड़ियों का उपयोग करते आ रहे हैं क्योंकि सजावट की हर लाइट्स की वैरायटी में चाइनीज लाइट्स सबसे ज्यादा हैं लेकिन अब बढ़ती टेक्नोलॉजी और ट्रेंड ने चाइनीज लाइट्स को भी अपग्रेड कर दिया हैं जिसमें घरों में सामान्य सजावट के अलावा लाइटिंग से घरों की दीवारों,छत की किनारियों, बालकनी और दरवाजों पर डिजाइन बनाए जा सकते हैं जिसके लिए बाजारों में नियॉन फ्लेक्स उपलब्ध हैं इसके अलावा घर के किसी एक हिस्से को खास लुक देने और लाइट्स में अपने पंसद का रंग बदलने के लिए डिजिटल रोप का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा इस बार दिपावली के नए ट्रेंड की लाइट्स में स्मार्ट लाइटिंग के रूप में मोबाइल ऐप या रिमोट से कंट्रोल होने वाली एलईडी स्ट्रिप्स सबसे ज्यादा डिमांड में हैं क्योंकि एलईडी स्ट्रिप्स लाइट्स में रंग बदलने व लाइटिंग पैटर्न चुनने का विकल्प है साथ ही आरजीबीआईसी तकनीक की लाइट्स में एक ही स्ट्रिप में कई रंग दिखा सकते हैं. इसके अलावा घर के गेट, सीढ़ियों, बालकनी और गार्डन के लिए सोलर लाइट्स भी खूब डिमांड में हैं.
हर साल जयपुर के बाजारों में लाइटिंग से होता हैं करोड़ों का कारोबार
जयपुर के बाजारों में हर साल दिपावली की सजावटी लाइट्स से करोड़ों रुपए का कारोबार होता हैं जिसमें लाइट्स के अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल सामान की हिस्सेदारी भी खूब रहती हैं. जयपुर के बाजारों में लोग सिर्फ खुले रूप में नहीं बल्कि राजस्थान के हर इलाके से छोटे व्यापारी दिपावली पर थोक भाव में लाइट्स की खरीदारी करते हैं और स्थानीय बाजारों तक उनकी ब्रिकी होती हैं इसलिए जयपुर के बाजारों हर साल दिपावली पर सबसे ज्यादा कारोबार होता हैं हालांकि लोग दिवाली पर लाइटिंग खरीदते समय बिजली की खपत, सामान की गुणवत्ता और खराब होने पर भी ध्यान देते हैं. लेकिन लाइट्स का मार्केट ऐसा मार्केट हैं की लम्बे समय तक चलने वाली लाइट्स को व्यापारी और दुकानदार 2 से 3 साल तक रखकर उन्हें बेचते हैं. हर साल नए ट्रेंड की लाइट्स के साथ पुरानी लाइट्स भी बिकती हैं इसलिए दिपावली पर अन्य प्रोडक्ट्स के साथ लाइट्स का बाजार भी बड़ा मार्केट हैं जिससे हजारों लोग जुड़कर व्यापार करते हैं.