तेज प्रताप ने खरीदा नया iPhone 18 Pro, शेयर किया अनबॉक्सिंग वीडियो, लोग पूछे- CM सम्राट चौधरी को क्यों टैग किया

तेज प्रताप ने खरीदा नया iPhone 18 Pro, शेयर किया अनबॉक्सिंग वीडियो, लोग पूछे- CM सम्राट चौधरी को क्यों टैग किया


Last Updated:

Tej Pratap Yadav iPhone18 Pro Unboxing Video: बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने नया iPhone 18 Pro खरीदा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका अनबॉक्सिंग वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे ग्लेशियर ब्लू कलर का नया फोन खोलते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तेज प्रताप ने खरीदा नया फोन

पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव हमेशा अपने अनोखे अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. इस बार वे किसी बयान की वजह से नहीं, बल्कि अपने नए फोन को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपना स्मार्टफोन अपग्रेड किया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है.

तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर iPhone 18 Pro अनबॉक्स किया
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर नया iPhone 18 Pro अनबॉक्स किया है. वे इसके नए ग्लेशियर ब्लू कलर के साथ नजर आ रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खास बन गया है. नए फोन का क्रेज इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है. शानदार लुक और बेहतरीन फीचर्स वाले इस फोन को हाथ में लेते ही उन्हें एक अलग ही खुशी महसूस हुई है

तेजस्वी से लेकर सम्राट तक को किया टैग
इस वीडियो में तेज प्रताप यादव अपना नया फोन खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने इस पोस्ट में अपने भाई तेजस्वी यादव के साथ-साथ बीजेपी के ऑफिशियल X अकाउंट और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया है. इसके बाद उनके इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. लोग उनसे अलग-अलग नेताओं को टैग करने की वजह भी पूछ रहे हैं.



Source link