हिमाचल प्रदेश में गांगुली हत्याकांड का दूसरा आरोपी बिहार से गिरफ्तार, तीन हजार रुपये के लिए की थी हत्या, 13  दिन से चल रहा था फरार


Last Updated:

Himachal Ganguly Murder: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में तीन हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में प्रवासी मिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने बिहार से फरार दूसरे आरोपी संतोष सहनी को गिरफ्तार कर लिया है.

Top Deals Inside

गांगुली हत्याकांड का दूसरा आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 3 हजार के लिए की थी हत्याZoom

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश  के हमीरपुर जिले के फस्टे पंचायत के ट्यालू गांव में तीन हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में प्रवासी मिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संतोष सहनी को बिहार के मधुबनी जिले के सहनी गांव से दबोचा गया. अदालत में पेश करने के बाद उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले में दूसरा आरोपी सुरजीत निवासी फस्टे पहले से न्यायिक हिरासत में है.

हमीरपुर पुलिस के अनुसार, 13 अक्तूबर की रात ट्यालू गांव में प्रवासी मिस्त्री दिग्विजय उर्फ गांगुली अपने साथ काम करने वाले दो सहायक मजदूरों सुरजीत और संतोष सहनी के साथ बैठा था. इस दौरान तीनों ने शराब का सेवन किया. इसके बाद तीन हजार रुपये के लेनदेन और पैसों के हिसाब को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया.

आरोप है कि दोनों मजदूरों ने फावड़े से दिग्विजय पर वार कर उसकी हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद किया गया, जबकि फोरेंसिक टीम ने भी महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे वारदात के घटनाक्रम, विवाद की वजह और हत्या में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है. पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी.

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय आरोपी सुरजीत को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था जबकि संतोष सहनी फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही. आखिरकार पुलिस टीम ने बिहार के मधुबनी जिले के सहनी गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पूछताछ के लिए पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.



Source link