दोगुना किराया मांगा, घर के गेट पर चढ़ा, गुरुग्राम में Uber कैब के चालक पर युवती धमकाया, दिल्ली एयरपोर्ट से बुक की थी राइड,  सुबह सुबह ही हो गया पंगा

दोगुना किराया मांगा, घर के गेट पर चढ़ा, गुरुग्राम में Uber कैब के चालक पर युवती धमकाया, दिल्ली एयरपोर्ट से बुक की थी राइड,  सुबह सुबह ही हो गया पंगा


गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम की एक महिला के लिए ऊबर कैब की राइड बुक करना परेशानी का सबब बन गया. आरोपी ड्राइवर ने महिला से बदसलूकी की और दोगुना किराया मांगने लगा.  महिला का हाथ तक पकड़ लिया और फिर पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया. महिला ने अब एक्स पर आपबीती लिखी  तो गुरुग्राम पुलिस भी हरकत में आई है.

जानकारी के अनुसार, महिला नेदिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम के लिए ऊबर कैब बुक की थी. हालांकि, इस दौरान चालक ने बदसलूकी करने, जबरन ज्यादा किराया वसूलने की कोशिश करने और जान से मारने की धमकीदी. अब इस मामले में ऊबर ने एक्शन लिया है और आरोपी चालक को ब्लॉक कर दिया है.

महिला ने  एक्स पर लिखा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से गुरुग्राम स्थित अपने घर जाने के लिए कैब में सवार हुई थी. ऐप पर 625 रुपये किराया करीब दिखाया गया.  हालांकि, जब वह अपने घर पहुंची तो आरोपी ने रैपिडो ऐप का स्क्रीनशॉट दिखाकर 1,479 रुपये की मांग की. महिला का कहना है कि उसने ड्राइवर को बताया कि उसने ऊबर  कैब बुक की थी और ऐप पर किराया 625 रुपये ही दिखाया गया था. बावजूद ड्राइवर ने कथित तौर पर ज्यादा पैसे देने का दबाव बनाया. महिला ने तय किराया चुका दिया था, लेकिन चालक उसके पीछे पड़ गया.

महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर ने गाड़ी लॉक कर दी और 1,479 रुपये दिए बिना उसका सामान निकालने से रोक दिया. जब उसने अपना सामान निकालने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसका हाथ पकड़ लिया और सामान निकालने से रोकने के लिए खिड़की बंद कर दी.

महिला के मुताबिक, किसी तरह वह अपना सामान लेकर घर के अंदर जाने लगी, लेकिन ड्राइवर ने उसका पीछा किया. आरोप है कि उसने घर का गेट जबरन खोलने की कोशिश की, गाली-गलौज की और महिला को घर के अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया. महिला का कहना है कि जब वह घर के अंदर पहुंचकर दरवाजा बंद कर चुकी थी, तब भी ड्राइवर कथित तौर पर गेट पर चढ़ने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा.  महिला के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर हुई. में यह भी कहा कि घटना के बाद ऊबर सेफ्टी सपोर्ट से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे ऐप पर सेफ्टी सपोर्ट का विकल्प नहीं मिला.

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद Uber और पुलिस का आया बयान

महिला की पोस्ट के बाद ऊबर ने लिखा कि संबंधित ड्राइवर को ब्लॉक कर दिया गया है. साथ ही गुरुग्राम पुलिस ने भी एक्स पर ही महिला को मैसेज भेजकर उन्हें घर के एड्रेस और नंबर की जानकारी मांगी है, ताकि पुलिस आगे की कार्रवाई कर सके.



Source link