Last Updated:
Patna MLC Election Result: पटना स्नातक सीट पर जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने जीत प्राप्त कर ली है, हालांकि औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई. जीत के बाद नीरज कुमार ने अपने धुर विरोधी और मोकामा विधायक अनंत सिंह पर करारा तंज कसा – ‘कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां!’ आइए जानते हैं क्या है गुंजन-मिठाई वाला मामला.
पटना स्नातक क्षेत्र से नीरज कुमार की जीत पक्की मानी जा रही .
पटना. बिहार में एमएलसी चुनाव के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच सियासी तकरार चर्चा में है. अब इस सियासी टकराव में मिठाई और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का संदर्भ भी चर्चा में है. अनंत सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाले भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का जिक्र करते हुए नीरज कुमार ने तंज कसा है. बता दें कि गुंजन सिंह अनंत सिंह का खुलकर समर्थन किया था. इसी कड़ी में एक और अनोखी बात हुई थी कि अनंत सिंह ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही अपने समर्थित प्रत्याशी की जीत का दावा किया था और अपने आवास पर मिठाइयां तैयार कराई थीं. लेकिन, चुनाव परिणाम अनंत सिंह की उम्मीदों के उलट रहे तो नीरज कुमार ने कटाक्ष किया.
दरअसल, काउंटिंग से पहले ही अनंत सिंह के आवास पर बड़ी मात्रा में मिठाइयां बननी शुरू हो गई थीं. रसगुल्ले और गुलाब जामुन बन रहे थे, टेंट लगा था, कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी थी. अनंत सिंह दावा कर रहे थे कि जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह भारी मतों से जीतेंगे. अनंत सिंह ने खुलकर JDU के खिलाफ जाकर जन सुराज का समर्थन किया था, अनुज सिंह के नामांकन में बड़े काफिले के साथ गए थे. इसी पर जेडीयू ने 23 अक्टूबर को वोटिंग के बाद अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. अब जब चुनाव नतीजा लगभग तय हो गया है इस पर नीरज कुमार ने इसी पर तंज कसते हुए कहा – ‘हमने जनबल और कार्यकर्ता बल के सामने धनबल और बाहुबल को झुका दिया. जो खुद जमानत पर हैं वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं. जो मिठाई विरोधियों ने बनाई थी उसमें नमक था.
नीरज कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं जीत का जश्न नहीं मना रहा हूं, बल्कि मानसिक रूप से बोझ से दबा था, लेकिन कार्यकर्ताओं का इतना प्यार और सम्मान मिला कि जनबल के बूते, हमने धनबल और बाहुबल को झुका दिया. इसी बीच पत्रकार ने पूछा कि अनंत सिंह मिठाई बनवा रहे थे उसका क्या होगा? इस पर जवाब में नीरज कुमार ने भोजपुरी गायक गुंजन सिंह का नाम लेकर अनंत सिंह पर कटाक्ष किया और कहा, हमने के इस सवाल पर तंज कसते हुए कहा, ‘कहां है रे गुंजन, ले जो मिठइयां’. इसके बाद उन्होंने कहा कि- विरोधियों की राजनीति में ग्रहण लग गया. जाहिर तौर पर उनका इशारा अनंत सिंह की ओर था.
‘अनंत सिंह बोले – बधाई नहीं देंगे
वहीं, नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह ने हार मान ली और कहा – ‘जनता मालिक है, भगवान है. हमको समय ही नहीं मिला, इसलिए हार गए.’ साथ ही कहा कि वो नीरज कुमार को बधाई नहीं देंगे. बता दें कि अनंत सिंह के पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने के बाद जेडीयू ने 24 अक्टूबर को उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था. पार्टी ने उनकी पत्नी नीलम सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की थी. इसके साथ ही अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की गई है.
2015 से चल रही है अदावत
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच खींचतान 2015 से चल रही है. तब जेडीयू ने अनंत सिंह की जगह नीरज को टिकट दिया था, जिसके बाद अनंत निर्दलीय जीते थे. मोकामा की राजनीति में दोनों की अदावत जगजाहिर है. इस बार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जेडीयू ने नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करने के बजाय जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार किया. इससे जेडीयू के भीतर मतभेद सार्वजनिक हो गए.