काव्या और अनिरुद्ध की होगी ग्रैंड वेडिंग, चेन्नई रिसेप्शन में शामिल होंगे VVIP गेस्ट, शाही कार्ड हो रहा वायरल

काव्या और अनिरुद्ध की होगी ग्रैंड वेडिंग, चेन्नई रिसेप्शन में शामिल होंगे VVIP गेस्ट, शाही कार्ड हो रहा वायरल


Last Updated:

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन शादी करने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल 11 नवंबर को ग्रीस में परिणय सूत्र में बंधेगा. विदेश में ग्रैंड शादी के बाद दोनों 21 नवंबर में चेन्नई में शाही रिसेप्शन का आयोजन करने वाले हैं. इस रिसेप्शन के लिए कपल के पेरेंट्स ने देशभर के वीवीआई गेस्ट को इनवाइट किया है. काव्या और अनिरुद्ध की शादी का ये शाही कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Zoom

कपल 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा.

नई दिल्ली.  तमिल सिनेमा में अपने म्यूजिक से तहलका मचाने वाले कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. अनिरुद्ध रविचंदर सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन संग सात फेरे लेंगे. लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन 11 नवंबर को ग्रीस में शादी करने वाले हैं और कपल 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा. उन्होंने अपने रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कई वीवीआईपी गेस्ट को इनवाइट किया है.

तेलंगाना सीएमओ के एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की काव्या के पेरेंट्स के साथ फोटो शेयर की गई थी. काव्या मारन के पेरेंट्स ने तेलंगाना के सीएम को अपनी बेटी के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया. कपल के पेरेंट्स ने चेन्नई में आयोजित होने वाले भव्य रिसेप्शन के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात कर उन्हें भी इनवाइट किया.

वायरल हो रहा काव्या और अनिरुद्ध का रिसेप्शन कार्ड

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का कार्ड. (फोटो साभार इंस्टाग्राम pinkwhistleman)

काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर के पेरेंट्स के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें भी अपने बच्चों की खुशियों में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. इसके अलावा, उन्होंने नई दिल्ली में सोनिया गांधी से भी मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया.

शानदार है शाही रिसेप्शन का कार्ड

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ग्रैंड इनवाइट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस कार्ड को ‘पिंक व्हिसल मैन’ की रजनी अयंगर ने डिजाइन किया है. ये शाही कार्ड एक जूलरी बॉक्स जैसा बनाया गया है. इसकी कलर चॉइस भी काफी रॉयल है. व्हाइट कलर के बॉक्स पर रॉयल ब्लू प्लास्टर ऑफ पेरिस की नक्काशी की गई है.

View this post on Instagram





Source link