Brazil Politics: Why Bolsonaro Fleeing| ब्राजील में चल रहा अलग ही खेल चुनाव हारते ही अमेरिका भागे बोल्सोनारो लूला ने लपेट लिया- ऐसी शर्मनाक हरकत!

Brazil Politics: Why Bolsonaro Fleeing| ब्राजील में चल रहा अलग ही खेल चुनाव हारते ही अमेरिका भागे बोल्सोनारो लूला ने लपेट लिया- ऐसी शर्मनाक हरकत!


होमदुनियाअन्य देश

चुनाव हारते ही अमेरिका भागे बोल्सोनारो, लूला ने लपेट लिया- ऐसी शर्मनाक हरकत

Last Updated:

Brazil Political Turmoil: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लूला दा सिल्वा की जीत और फ्लावियो बोल्सोनारो की हार के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. खबरें हैं कि विपक्षी पार्टी के नेता बोल्सोनारो परिवार समेत अमेरिका जा रहे हैं, जबकि ब्राजील की कोर्ट उनका पासपोर्ट कैंसिल कर चुकी है. दिलचस्प ये है कि अमेरिका उन्हें वीजा क्यों दे रहा है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

ब्राजील के चुनाव के बाद भी विवाद.

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद विपक्षी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो के देश छोड़कर अमेरिका जाने की खबर ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने उन्हें और उनके परिवार को अमेरिका आने के लिए वीजा देने की प्रक्रिया चालू कर दी है. इसी बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चुनावी हार के बाद देश छोड़ने को शर्मनाक बताते हुए बोल्सोनारो पर बड़े सवाल उठाए हैं.

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के एक सलाहकार ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लावियो बोल्सोनारो को अमेरिका में एंट्री करने की मंजूरी दे दी थी. अमेरिकी अधिकारी बताते हैं कि बोल्सोनारो और उनके परिवार को वीजा जारी किए जा रहे हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि ट्रंप और बोल्सोनारो के बीच अमेरिका रवाना होने से पहले सीधे फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

लूला ने लताड़ा – देश छोड़ना शर्मनाक 

लूला ने 28 अक्तूबर को अपने 81वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अगर बोल्सोनारो चुनाव हारने के बाद अमेरिका चले गए हैं, तो यह शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने देश से छिपकर निकलता है, उसके पास छिपाने के लिए कुछ न कुछ जरूर होता है. लूला ने यह भी कहा कि बोल्सोनारो को देश छोड़ने के बजाय ब्राजील में रहकर अदालत में अपने खिलाफ लगे आरोपों का सामना करना चाहिए. हालांकि बोल्सोनारो के अमेरिका पहुंचने और ब्राजील से निकलने के पूरे घटनाक्रम पर अलग-अलग रिपोर्ट आ रही हैं और कुछ भी साफ नहीं है.

लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी बोल्सोनारो को लताड़ा.

अदालत ने कैंसिल किया था पासपोर्ट 

आपको बता दें कि ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अलेक्जेंड्रे डी मोरेस ने बोल्सोनारो को 24 घंटे के भीतर अपने पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था. पुलिस ने उनके ब्राजीलियाई और राजनयिक पासपोर्ट रद्द कर दिए. उनके देश से उनके बाहर जाने का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला था लेकिन उन पर  भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा से जुड़े उल्लंघनों की जांच चल रही है. जांच का एक पहलू कथित अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी मंचों से जुड़ा है, जबकि दूसरा उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो पर बनने वाली फिल्म डार्क हॉर्स की फाइनेंसिंग से संबंधित है. बोल्सोनारो ने सभी आरोपों से इनकार किया है लेकिन चुनाव हारने के बाद उनकी पार्लियामेंट्री प्रिविलेज भी समाप्त हो सकती है, जिससे कानूनी दबाव बढ़ने की आशंका है.

ट्रंप क्यों कर रहे हैं बोल्सोनारो की मदद?

दरअसल ट्रंप और बोल्सोनारो परिवार के बीच पुराने राजनीतिक संबंध रहे हैं. ट्रंप पहले भी जायर बोल्सोनारो के समर्थन में बयान दे चुके हैं. जायर को 2022 के चुनाव परिणाम पलटने के प्रयासों से जुड़े मामले में 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, तब ट्रंप ने ब्राजील पर टैरिफ भी लगाया था. ऐसे में फ्लावियो को अमेरिका में प्रवेश की मंजूरी दिए जाने को दोनों नेताओं के राजनीतिक संबंधों के संदर्भ में देखा जा रहा है.



Source link