दिल्ली-नोएडा के आसमान में छाई धुंध, ग‍िरेगा तापमान, IMD ने मौसम को लेकर क्या दी चेतावनी?

दिल्ली-नोएडा के आसमान में छाई धुंध, ग‍िरेगा तापमान, IMD ने मौसम को लेकर क्या दी चेतावनी?


Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव होने लगा है. नवंबर से पहले ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. अभी तक न्यूनतम तापमान में ही गिरावट देखने को मिल रही थी, मौसम विभाग का अनुमान देखें तो अब अधिकतम तापमान भी गिरने लगेगा. आज यानि 28 अक्टूबर को जहां न्यूनतम तापमान 16 और 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 29 से 30 के बीच में रह सकता है. यह तापमान औसत से एक दो डिग्री कम है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार आज दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं सुबह से प्रदूषण की वजह से धुंध ने मौसम को धुंधला बना रखा है. इससे धूप का अहसास भी कम होगा और तापमान में हुई गिरावट लोगों को साफ महसूस होगी.

आईएमडी के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, यह औसत से थोड़ा कम है.

प्रदूषण का बढ़ता स्तर पैदा कर रहा चिंता

आईएमडी के अनुसार 27 अक्टूबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 197 के आसपास रहा, जो मध्यम श्रेणी में था, हालांकि शहर के कई निगरानी केंद्रों पर यह खराब श्रेणी में पहुंच गया था, जहां कुछ जगहों पर एक्यूआई 250 से 280 तक दर्ज किया गया. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े भी दिल्ली-एनसीआर की हवा को खराब श्रेणी में ही दिखा रहे हैं. आज और आने वाले दिनों में प्रदूषण स्तर के बढ़ने की आशंका दिखाई दी है.

क्‍यों खराब हो रही हवा? 

वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तक प्रदूषण के मुख्य स्रोत वाहनों से निकलने वाला धुआं और स्थानीय गतिविधियां ही दिखाई दे रहे हैं. 28 अक्टूबर को हल्की धुंध और स्मॉग की स्थिति सुबह के समय दिखाई देने से दृश्यता कुछ प्रभावित रही है;

आईएमडी और वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार आज 28 अक्टूबर को हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में जाने की आशंका है. कम हवा की गति और प्रदूषकों के फैलने की सीमित क्षमता के कारण स्मॉग की स्थिति और बढ़ सकती है. संवेदनशील लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को बाहरी गतिविधियों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. मास्क पहनना और जरूरत से ज्यादा बाहर न निकलना बेहतर होगा.

अगले दो द‍िन में हो सकता है बदलाव

अगले दो दिनों यानी 29 और 30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव आने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तापमान और गिर सकता है. इससे प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन फिलहाल आज साफ आसमान के बावजूद प्रदूषण की चुनौती बनी हुई है.



Source link