साइक्लोन अर्नब का तांडव शुरू, 135 Kmph की रफ्तार से हवाएं, कहां-कहां तबाही?
Last Updated:
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: चक्रवात अर्नब ने पुडुचेरी के यानम के पास दस्तक देनी शुरू कर दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बुधवार तड़के 2 से 4 बजे के बीच तट पार करने की संभावना है. इस दौरान आंध्र प्रदे…और पढ़ें
चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल शुरू, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट (फाइल फोटो)
अर्नब तूफान LIVE अपडेट्स: साइक्लोन अर्नब का रौद्र रूप अब दिखने लगा है. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तबाही मचाने लगा है. पुडुचेरी के यानम के पास चक्रवात का लैंडफॉल शुरू हो चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन अर्नब के लैंडफॉल के साथ 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि हवा के झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. तटीय इलाकों में भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने का खतरा है. निचले इलाकों में समुद्र का पानी घुसने की चेतावनी भी दी गई है. चक्रवात के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी तेज कर दी है. आखिर चक्रवात अर्नब का कितना असर होगा और किन इलाकों पर सबसे ज्यादा खतरा है?
चक्रवात को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट, आंध्र-ओडिशा में उड़ानें प्रभावित
चक्रवाती तूफान अर्नब के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की है. मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के अति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. तूफान के कारण विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं. भुवनेश्वर में भी उड़ानों पर असर पड़ने की आशंका है. तूफान की दिशा के आधार पर हैदराबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर में भी उड़ानों में देरी हो सकती है.
चक्रवात के खतरे को देखते हुए एयर इंडिया ने दिल्ली-विशाखापत्तनम और दिल्ली-विजयवाड़ा रूट की उड़ानों सहित कुल छह उड़ानें रद्द की हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 13 उड़ानें रद्द की हैं, जबकि इंडिगो ने विशाखापत्तनम में सभी उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया है. अकासा एयर ने 28 अक्टूबर की दिल्ली-भोगापुरम और वापसी की उड़ान रद्द की है. वहीं, एलायंस एयर का संचालन सामान्य बताया गया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने AAI, DGCA, BCAS, मौसम विभाग, एयरलाइंस, एयरपोर्ट ऑपरेटरों और NDRF समेत संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें.
पढ़ें इससे जुड़े सभी LIVE अपडेट्स:
October 28, 202606:44 IST
तूफान अर्नब लाइव: ओडिशा में 313 रेस्क्यू टीमें तैनात, 2,037 राहत शिविर तैयार
Cyclone Arnab Landfall LIVE: तूफान अर्नब के खतरे के बीच ओडिशा सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. भुवनेश्वर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और एहतियाती उपायों की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि तूफान का लैंडफॉल बुधवार तड़के करीब 1:30 बजे आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुरू हुआ. फिलहाल सिस्टम स्थिर है और इसके उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए ओडिशा के मलकानगिरी पहुंचने की संभावना है. मंत्री के मुताबिक, स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग इलाकों में 313 बचाव दल तैनात किए गए हैं. इनमें ODRF की 60, NDRF की 9 और दमकल एवं आपातकालीन सेवाओं की 244 टीमें शामिल हैं. सुरेश पुजारी ने बताया कि चक्रवात से प्रभावित होने की आशंका वाले लोगों के लिए 2,037 राहत शिविर तैयार रखे गए हैं. जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और सभी मछली पकड़ने वाली नौकाएं तट पर लौट आई हैं. संभावित भूस्खलन को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं और कुछ सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई है. मंत्री ने कहा कि अभी तक किसी की मौत या लोगों को परेशानी होने की सूचना नहीं मिली है. उन्होंने भरोसा जताया कि तूफान के ओडिशा की ओर बढ़ने पर प्रशासन पूरी तरह तैयार रहेगा और लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य शून्य जनहानि सुनिश्चित करना है.
#WATCH | Bhubaneswar, Odisha: In the wake of Cyclone Arnab’s landfall process, Odisha’s Minister of Revenue and Disaster Management Suresh Pujari holds review meeting with senior officials to asses preparedness and precautionary measures at State Emergency Operation Centre in Bhubaneswar.
He says, “The landfall process started around 1:30 a.m. early in the morning at Kakinada and started moving towards the state of Andhra Pradesh. The last information received shows that the system is stationary now…after entering the coast of Andhra Pradesh, it will start moving towards the north and northwest and reach Malkangiri…in the meantime, it is learned that it will take a few more hours to reach Odisha, and to meet the situation effectively, we have deployed 313 response teams in different locations, including 60 ODRF teams, 9 NDRF teams, and 244 fire and emergency teams. A whopping number of 2,037 shelters are ready to accommodate persons evacuated because of the cyclonic storm…high-risk pregnant women have also been shifted…all fishing boats have returned to the shore…the process of landfall is still continuing. Once it starts moving towards Odisha, our systems will be ready for the cyclonic storm, and we will take all adequate measures to safeguard the life and property of the people. There are no casualties yet, and no reports of any inconvenience to the people so far…for potential landslides, we have taken preventive measures, and some roads have been blocked in anticipation…achieving zero casualties is our primary motto.”
— ANI (@ANI) October 28, 2026
October 28, 202606:34 IST
Cyclone Arnab Landfall LIVE: एयर इंडिया और इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने उड़ानें कीं रद्द
Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात के मद्देनजर एयर इंडिया ने दिल्ली-विशाखापत्तनम और दिल्ली-विजयवाड़ा रूट की उड़ानों समेत कुल छह फ्लाइट्स रद्द की हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 उड़ानें रद्द की हैं, जिनमें विशाखापत्तनम से हैदराबाद, बेंगलुरु और विजयवाड़ा आने-जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. इंडिगो ने विशाखापत्तनम में सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया है, जबकि विजयवाड़ा और राजमुंदरी में भी उड़ानें निलंबित की गई हैं. अकासा एयर ने दिल्ली-भोगापुरम की उड़ान और उसकी वापसी वाली फ्लाइट रद्द कर दी है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का ताजा स्टेटस एयरलाइन से जरूर जांच लें.
October 28, 202606:28 IST
Cyclone Arnab LIVE: चक्रवात के चलते उड़ानों पर असर, आंध्र प्रदेश-ओडिशा में कई फ्लाइट्स रद्द
Cyclone Arnab Landfall LIVE: चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय अलर्ट पर है. 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा और उड़ानों के संचालन की समीक्षा की है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान हवाओं की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि तेज झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है. तूफान का असर हवाई यातायात पर भी दिखने लगा है. विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और राजमुंदरी एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि भुवनेश्वर में भी परिचालन प्रभावित होने की आशंका है.
October 28, 202606:17 IST
Cyclone Arnab Landfall LIVE: ओडिशा के उदयपुर बीच तक पहुंचा तूफान, अगले 3 घंटे अहम
Cyclone Arnab Lve: ओडिशा के बालासोर स्थित उदयपुर बीच से बुधवार सुबह के दृश्य सामने आए हैं. भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब का केंद्र तटरेखा के बेहद करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है. इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
#WATCH | Cyclone Arnab | Balasore, Odisha | Morning visuals from Udaypur beach.
Centre of the severe cyclonic storm is very close to the coast line and the landfall process will continue during next 3 hours. https://t.co/Xb7PTe9wbO
— ANI (@ANI) October 28, 2026
October 28, 202606:06 IST
Cyclone Arnab LIVE: ओडिशा की डिप्टी CM बोलीं- सभी विभाग 100% अलर्ट पर
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: चक्रवाती तूफान अर्नब के खतरे के बीच ओडिशा सरकार ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट पर रखा है. राज्य की डिप्टी सीएम प्रवती परिडा ने बुधवार सुबह कहा कि चक्रवात से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है और संबंधित जिले के कलेक्टर ने भी लोगों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रवती परिडा के मुताबिक, सभी विभाग 100 फीसदी अलर्ट पर हैं और सरकारी अधिकारी लोगों की मदद के लिए तैनात हैं.
October 28, 202606:04 IST
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: काकीनाडा में तूफान का असर, पेड़ उखड़े और बिजली की लाइनें टूटीं
Cyclone Arnab LIVE: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में चक्रवाती तूफान अर्नब के लैंडफॉल के दौरान तेज हवाओं और भारी बारिश का असर दिखने लगा है. कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली की लाइनें टूट गई हैं. सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर लोग घरों के अंदर शरण ले रहे हैं. सामने आए वीडियो में जगह-जगह पेड़ गिरे हुए और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त नजर आ रही हैं.
#WATCH | Cyclone Arnab | Kakinada, Andhra Pradesh | In the wake of the landfall, multiple trees were uprooted and power lines snapped across various locations. People take shelter indoors for safety as roads largely remain inundated. https://t.co/uNJEC35xYx
— ANI (@ANI) October 28, 2026
October 28, 202606:03 IST
Cyclone Arnab Landfall Live: चक्रवात अर्नब दिखाने लगा असर
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: पुडुचेरी के यानम के पास चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल शुरू हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 4 बजे के बाद भी भारी बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं जारी रहने की आशंका है. चक्रवात आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को बापटला और विशाखापत्तनम के बीच पार करेगा.
October 28, 202606:02 IST
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: चक्रवात अर्नब का रौद्र रूप देख एक्टिव हुए आंध्र CM
Cyclone Arnab Landfall Live: चक्रवात के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पहले बताया था कि राज्य में 2,199 चक्रवात राहत केंद्रों की पहचान की गई है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार है. इस दौरान बुजुर्गों, बच्चों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है. उन्होंने बताया कि 2,360 गर्भवती महिलाओं को पहले ही चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया जा चुका है.
October 28, 202606:00 IST
Cyclone Arnab Landfall Live: चक्रवात अर्नब का लैंडफॉल शुरू
Cyclone Arnab Landfall Live Updates: मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात अर्नब अब जमीन की सतह के संपर्क में आ रहा है और इसके बाहरी सर्पिल बादलों का हिस्सा जमीन पर प्रवेश कर चुका है. विभाग के अनुसार, चक्रवात की गति तेज है. इसने सुबह चार बजे के करीब लैंडफॉल किया.