‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम नविका कोटिया की 6 महीने बाद टूटी सगाई, बॉलीवुड हीरोइन संग पूर्व मंगेतर का जुड़ा नाम

‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम नविका कोटिया की 6 महीने बाद टूटी सगाई, बॉलीवुड हीरोइन संग पूर्व मंगेतर का जुड़ा नाम


Last Updated:

‘इंग्लिश विंग्लिश’ फेम एक्ट्रेस नविका कोटिया और पुणे के बिजनेसमैन माजेन मोदी ने आपसी सहमति से अपनी सगाई तोड़ दी है. दोनों ने जनवरी में सगाई की थी और अगले साल शादी करने वाले थे. अब एक्ट्रेस के पूर्व मंगेतर का नाम बॉलीवुड हीरोइन रितिका बडियानी के साथ जुड़ रहा है. उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया है.

नई दिल्ली: क्या आपको नविका कोटिया याद हैं? वही प्यारी सी लड़की जिसने ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था. बाद में ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल के जरिए टीवी पर एक मशहूर चेहरा बनीं. नविका, पुणे के बिजनेसमैन माजेन मोदी से शादी करने वाली थीं. इस साल की शुरुआत में दोनों की सगाई भी हो गई थी, लेकिन अब उनकी शादी की योजनाओं में एक बड़ा बदलाव आया है. (फोटो साभार: Youtube/Videograb)

नविका और माजेन की सगाई जनवरी 2026 में हुई थी और वे अगले साल शादी करने की योजना बना रहे थे. लेकिन, जैसा उन्होंने सोचा था वैसा नहीं हो पाया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने जुलाई की शुरुआत में अलग होने का फैसला कर लिया. (फोटो साभार: Instagram@navika_kotia)

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नविका और माजेन ने आपसी सहमति से अपनी सगाई तोड़ने का फैसला किया, क्योंकि वे एक-दूसरे से काफी अलग हैं. अच्छी बात यह है कि कपल के अलग होने के बावजूद उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है.
(फोटो साभार: Instagram@navika_kotia)

Add News18 as
Preferred Source on Google

पोर्टल ने सूत्र के हवाले से बताया, ‘यह एक अरेंज मैरिज थी. जनवरी में उन्होंने ‘गोल धना’ रस्म पूरी की थी और अगले साल शादी करने की योजना थी. हालांकि, बाद में उनके बीच दिक्कतें आने लगीं और उन्हें एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से बहुत अलग हैं. इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया. उनके अलग होने को लेकर कोई निगेटिविटी नहीं है और दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@navika_kotia)

नविका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी सगाई की तस्वीरें हटा दी हैं. वहीं, ‘टेलीचक्कर’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक्स कपल ने करीब छह महीने पहले ही अपनी सगाई तोड़ दी थी, क्योंकि उनके बीच ‘तालमेल, प्राथमिकताओं और जिंदगी से जुड़ी उम्मीदों को लेकर काफी मतभेद थे. (फोटो साभार: Instagram@navika_kotia)

नविका और माजेन की कहानी कुछ कॉमन दोस्तों के जरिए शुरू हुई थी. परिवारों के बीच शादी की बात शुरू होने से पहले वे दोनों लगभग एक साल से एक-दूसरे को जानते थे. नविका एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि यह रिश्ता कैसे बना और क्यों वह शादी के मामले में अपने माता-पिता के फैसले पर खुश थीं. (फोटो साभार: Instagram@navika_kotia)

जनवरी 2026 में एक्स कपल ने ‘गोल धना’ (सगाई) की रस्म निभाई और अगले साल होने वाली शादी की योजना बनानी शुरू कर दी. हालांकि, बाद में उन्हें एहसास हुआ कि शादी करना उनके लिए सही कदम नहीं होगा. खबरों के मुताबिक, नविका और माजेन अपनी सगाई के बाद अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं. (फोटो साभार: Instagram@navika_kotia)

सोशल मीडिया अपडेट्स से पता चलता है कि यह बिजनेसमैन अब एक्ट्रेस रितिका बडियानी को डेट कर रहे हैं. 17 अक्टूबर 2001 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मीं रितिका ‘एयरलिफ्ट’, ’10 कल्पनाकल’ और ‘चमन बहार’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. नविका की बात करें, तो वे बचपन से ही एक्टिंग कर रही हैं. उन्होंने ‘कसम से’, ‘बा बहू और बेबी’ और ‘बालिका वधू’ जैसे टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा, 2012 की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया था.
(फोटो साभार: Instagram@mazen_mody_7447)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link