‘पंचायत’ से ‘कोटा फैक्ट्री’ तक, OTT पर रहा इन 7 शोज का दबदबा, IMDb रेटिंग भी दमदार

‘पंचायत’ से ‘कोटा फैक्ट्री’ तक, OTT पर रहा इन 7 शोज का दबदबा, IMDb रेटिंग भी दमदार


Last Updated:

‘आईएमडीबी’ की टॉप 10 लिस्ट में कुछ शोज का दबदबा बना हुआ है. शोज में युवाओं की जिंदगी, प्रतियोगिता और गांव-कस्बों की जिंदगी को बड़ी खूबसूरती से बयां किया गया है. शोज से दर्शकों का गहरा जुड़ा है. इनमें पंचायत के अलावा टीवीएफ पिक्चर्स के बेहतरीन शोज हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: पिछले कई सालों में ‘टीवीएफ’ ने सिर्फ मनोरंजन से भरपूर कॉन्टेंट ही नहीं बनाया, बल्कि भारत के मिडिल क्लास का आईना भी पेश किया. कॉर्पोरेट दुनिया की भागदौड़ की चुनौतियों से लेकर गांव की सादगी और धीमी रफ्तार वाली जिंदगी तक, ‘टीवीएफ’ ने हर पहलू को बखूबी पर्दे पर उतारा है. उन्होंने रोजमर्रा के स्ट्रगल को देशभर में चर्चा का विषय बना दिया और साबित किया कि दर्शकों का दिल जीतने के लिए न तो भव्य सेट्स की जरूरत है और न ही विदेशी लोकेशन्स की. जरूरत है तो सिर्फ एक संवेदनशील सोच और ईमानदारी से लिखी गई कहानी की.

अगर कोई भारतीय स्ट्रीमिंग जगत में ‘टीवीएफ’ के प्रभाव पर सवाल उठाता है, तो ‘आईएमडीबी’ के आंकड़े इसका जवाब देने के लिए काफी हैं. हर साल ‘आईएमडीबी’ की सबसे पॉपुलर भारतीय सीरीज की टॉप 10 लिस्ट एक ही कहानी बयां करती रही है- दर्शक जानते हैं कि असली बादशाह कौन है?

साल 2016 में ‘टीवीएफ’ ने शानदार शुरुआत करते हुए लिस्ट के पहले दो पॉजिशन पर कब्जा जमाया. ‘टीवीएफ पिचर्स’ पहले और ‘परमानेंट रूममेट्स’ दूसरे स्थान पर रही, जबकि ‘टीवीएफ ट्रिपलिंग’ ने नौवां स्थान हासिल किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2017 में भी ‘टीवीएफ’ का दबदबा बरकरार रहा, जब ‘पिचर्स’ तीसरे और ‘परमानेंट रूममेट्स’ नौवें स्थान पर रही. इसके बाद 2018 में ‘ये मेरी फैमिली’ ने 90 के दशक की यादों को ताजा करते हुए लिस्ट में नौवां स्थान हासिल किया और दर्शकों के दिलों को छू लिया.

भारत में जैसे-जैसे स्ट्रीमिंग का चलन तेजी से बढ़ा, ‘टीवीएफ’ ने भी अपनी रफ्तार बनाए रखी. साल 2019 में ‘कोटा फैक्ट्री’ ने चौथा स्थान हासिल किया और छात्रों की जिंदगी की मुश्किलों, उनकी उम्मीदों और स्ट्रगल को असरदार तरीके से सामने रखा. इसके बाद, साल 2020 में ‘पंचायत’ ने सातवें स्थान के साथ लिस्ट में जगह बनाई और लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया.

साल 2021 ‘टीवीएफ’ के लिए एक यादगार साल साबित हुआ. इस साल कंपनी ने अपनी लोकप्रियता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सूची में कई स्थान हासिल किए. ‘एस्पिरेंट्स’ पहले स्थान पर रही, जबकि ‘कोटा फैक्ट्री’ ने छठा और ‘कॉलेज रोमांस’ ने दसवां स्थान हासिल किया.

‘टीवीएफ’ की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही. साल 2022 में ‘पंचायत’ दूसरे स्थान पर पहुंच गई, जबकि ‘कॉलेज रोमांस’ ने आठवां स्थान हासिल किया.

2024 और 2025 में ‘पंचायत’ ने लगातार दो सालों तक तीसरा स्थान हासिल करके अपनी मजबूत पकड़ साबित की. साल 2024 में ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ ने चौथे स्थान पर सूची में एंट्री की और 2026 में शानदार छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गई.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link