Lucknow Triple Murder: तिवारी परिवार को सुरक्षा और नौकरी, आरोपियों पर NSA, घर हुआ सील

Lucknow Triple Murder: तिवारी परिवार को सुरक्षा और नौकरी, आरोपियों पर NSA, घर हुआ सील


लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के नौबस्ता इलाके में तिवारी परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले ऋषभ शुक्ला के खिलाफ NSA एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी है. मंगलवार को आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर को LDA ने अवैध निर्माण घोषित करते हुए चारों तरफ से सील कर दिया है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है. पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा. वही, परिवार के लोग आरोपियों की मौत की सजा मांग रहे थे. घर पर शव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया. घर की महिलाएं चीत्कार करने लगी.

आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन
शव को देख स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो उठे. सड़क को जामकर प्रदर्शन किया. सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. परिवार हत्यारे के लिए मौत की सजा मांग रहे थे. हंगामा बढ़ने पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. वरीय अधिकारी भी मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे. हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह शांत कराने की कोशिश की गई. इसी बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वाशन दिया कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. NSA एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ.

मां को मिलेगी सरकारी नौकरी
डिप्टी सीएम ने कहा कि मृतक सुयश की मां रुचि तिवारी को सरकारी नौकरी दी जाएगी. उन्हें नगर निगम के OSD पद पर नियुक्त किया जाएगा. पूरे परिवार को आजीवन सुरक्षा मिलेगी. पूरे मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाएंगे. बेटी की आजीवन पढ़ाई फ्री होगी. इसकी व्यवस्था डीएम करेंगे. आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई होगी. किसी भी सूरत में आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा. डिप्टी सीएम से आश्वासन मिलने के बाद परिजन तीनों शवों को दाह संस्कार करने के लिए निकले. इस दौरान डिप्टी सीएम ने भी शवों को कंधा दिया. उनकी चिता पर लकड़ी रखी.

आरोपियों के घर पर पहुंचा बुल्डोजर
शहादतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपियों के घर पहुंचा LDA का बुलडोजर. एलडीए आरोपियों के मकान पर कार्रवाई की तैयारी में है. तिहरे हत्याकांड के बाद एक्शन मोड में LDA. आरोपियों के घर पर जल्द हो सकती है बुलडोजर कार्रवाई. मकान की जांच के बाद ध्वस्तीकरण को लेकर आगे की कार्रवाई संभव. शहादतगंज तिहरे हत्याकांड: आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की आहट.

क्या था पूरा मामला?
बताते चले कि सोमवार को पार्किंग और चबूतरा विवाद में तिवारी परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसमें 62 वर्षीय शिवाजी तिवारी और 55 वर्षीय शिवेंद्र तिवारी, और शिवाजी तिवारी का बेटा सुयश तिवारी कि मौत हो गई थी. सुयश का रिश्ता तय हो चुका था. परिवार के लोग काफी खुश थे. घर में शादी का माहौल बना हुआ था. उसकी शादी एक महीने बाद होनी थी, घटना को अंजाम मोहल्ले के ही ऋषभ शुक्ला ने दिया था. पुलिस उसे पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कौन है ऋषभ शुक्ला?
बताया गया था कि आरोपी ऋषभ शुक्ला मर्चेंट नेवी में नेविगेशन अधिकारी रह चुका है. उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. मृतक शिवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि राजेश शुक्ला उर्फ टुन्नू बाबू, ऋषभ शुक्ला, गिरीश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मुन्ना बाबू और अन्य लोग आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. ये पहले भी जिला बदर हो चुके हैं.

कौन है तिवारी परिवार?
बताते चलें कि गोलीबारी में मारे गए तिवारी परिवार के शिवाजी आरएसएस के नेता थे. वह लखनऊ पश्चिम के सह ज़िला कार्यवाह भी रह चुके थे. इसके अलावा हाइडिल (बिजली विभाग) से रिटायर्ड पीए हैं. जबकि भाई शिवेंद्र एलयू में बाबू थे. शिवाजी का बेटा सुयश बिजली का काम करता था. लाइट एंड साउंड की दुकान बाजार खाला में थी. घटना के बाद से तिवारी परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

ट्रिपल मर्डर केस में 6 आरोपी गिरफ्तार
सआदतगंज ट्रिपल मर्डर में कुल छह आरोपी गिरफ्तार. मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला (29), सतीश शुक्ला उर्फ मुन्ना बाबू (69(, गिरीश कुमार शुक्ला (78), दिनेश शुक्ला (62) प्रिया शुक्ला (38), अदिति शुक्ला(24) गिरफ्तार. हत्या में इस्तेमाल.30 बोर की अवैध पिस्टल, 6 ज़िंदा, 6 खोखा कारतूस, 2 मैगजीन ऋषभ शुक्ला से बरामद किया गया और एक आईफोन 17 बरामद.



Source link