कुमार सानू के वो सुपरहिट गाने, जिन्होंने 90 के दशक को बना दिया यादगार, 28 गाने गाकर रचा था अनोखा इतिहास!

कुमार सानू के वो सुपरहिट गाने, जिन्होंने 90 के दशक को बना दिया यादगार, 28 गाने गाकर रचा था अनोखा इतिहास!


Last Updated:

Kumar Sanu Hit Songs: हिंदी फिल्म संगीत के इतिहास में 1990 का दशक रोमांटिक गीतों के नाम रहा. 90s के कितने ही ऐसे गाने हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं. उन गानों ने आज भी लाखों लोगों के दिलों में जगह बना रखी है. इनमें ज्यादातर गीत कुमार सानू के भी रहे. 90 के दशक में’धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’, ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ऐसे कई गाने है, जिन्होंने उस दौर में कुमार सानू को स्टार सिंगर बना दिया था.

Top Deals Inside

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के कुछ गायक ऐसे होते हैं जो कुछ ही गानों से अमर हो जाते हैं, इन्हीं में से एक हैं, कुमार सानू. उनकी आवाज एक पूरे दौर की पहचान बन गई थी. हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार सिंगर कुमार ने अपने करियर में कई कालजयी गाने देने के साथ ही एक दिन में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड कर गिनीज बुक में एंट्री की थी. लेकिन इस सफलता के पीछे वर्षों का संघर्ष, संगीत के प्रति समर्पण और सही मौके का इंतजार भी था.

कुमार सानू का असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है. वो बंगाली हैं और उनका जन्म कोलकाता में हुआ था. बॉलीवुड के मेलोडी किंग के नाम से मशहूर कुमार सानू का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में नाम दर्ज है. उन्होंने महज 24 घंटे में 28 गाने रिकॉर्ड कर कीर्तिमान हासिल किया था. उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था.

कुमार सानू का असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है. उनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को कोलकाता में हुआ. संगीत से उनका रिश्ता बचपन से ही जुड़ गया था. उनके पिता पशुपति भट्टाचार्य संगीत से जुड़े थे और उन्होंने बेटे को भी संगीत की शिक्षा दी. सानू ने अपने शुरुआती करियर में छोटे मंचों पर गाया और अपनी आवाज को निखारा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शुरुआत में वह सानू भट्टाचार्य के नाम से जाने जाते थे. हिंदी फिल्मों में काम करने का सपना उन्हें मुंबई ले आया, लेकिन फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था.उनके करियर में गजल गायक जगजीत सिंह की भूमिका अहम रही. जगजीत सिंह ने उन्हें संगीतकार कल्याणजी-आनंदजी से मिलवाया. इसके बाद उनका नाम कुमार सानू रखा गया. यह नाम उनके आदर्श गायक किशोर कुमार से भी प्रेरित था. फिल्म ‘जादूगर’ में गाने का अवसर मिलने के बाद उनके लिए हिंदी फिल्म संगीत के दरवाजे खुलने लगे.

कुमार सानू के करियर का सबसे बड़ा मोड़ 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से आया. संगीतकार नदीम-श्रवण और निर्माता गुलशन कुमार से जुड़ी इस फिल्म के संगीत ने देशभर में धूम मचा दी. सानू ने इसके अधिकांश गाने गाए और रातोंरात लोकप्रियता हासिल कर ली.’नजर के सामने’, ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’, ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम’, ‘तू मेरी जिंदगी है’ और ‘सांसों की जरूरत है जैसे’ जैसे गीतों ने उनकी आवाज को घर-घर पहुंचा दिया. ‘आशिकी’ की सफलता केवल एक फिल्म के हिट होने की कहानी नहीं थी. इसने कुमार सानू को रोमांटिक गीतों का भरोसेमंद चेहरा बना दिया. उनकी आवाज में किशोर कुमार की गायकी की झलक महसूस की जाती थी, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान भी कायम की.

‘आशिकी’ के बाद कुमार सानू के लिए सफल फिल्मों और लोकप्रिय गानों का सिलसिला चल पड़ा. 1991 में ‘साजन’ के ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ और ‘जिए तो जिए कैसे’ ने श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया. इसी दौर में ‘दिल है कि मानता नहीं’ का शीर्षक गीत और ‘सड़क’ का ‘तुम्हें अपना बनाने की कसम खाई है’ भी खूब लोकप्रिय हुए.

साल 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ के ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार’ और ‘तेरी उम्मीद तेरा इंतजार’ ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी. अगले साल शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ आई. इसका शीर्षक गीत ‘बाजीगर ओ बाजीगर’ और ‘ये काली काली आंखें’ आज भी उनके सबसे पहचाने जाने वाले गानों में शामिल हैं.

1996 में ‘राजा हिंदुस्तानी’ का ‘तेरे इश्क में नाचेंगे’ और ‘परदेसी परदेसी’ उनकी लोकप्रियता का उदाहरण बने. इसके बाद ‘परदेस’ के ‘मेरी महबूबा’ और ‘दो दिल मिल रहे हैं’ ने भी श्रोताओं का दिल जीता.कुमार सानू की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 1990 से 1994 तक लगातार पांच वर्षों तक फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक पुरस्कार जीता. ये पुरस्कार ‘आशिकी’, ‘साजन’, ‘दीवाना’, ‘बाजीगर’ और ‘1942: ए लव स्टोरी’ के लिए मिले.साल 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करने का उनका रिकॉर्ड भी उनके करियर की उल्लेखनीय उपलब्धियों में गिना जाता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link