चंदर की दुनिया को साकार करेंगे विक्रांत मैसी, ‘मुसाफिर कैफे’ की तर्ज पर बनाएंगे 2 नए कैफे, कलाकारों को मिलेगा आशियाना

चंदर की दुनिया को साकार करेंगे विक्रांत मैसी, ‘मुसाफिर कैफे’ की तर्ज पर बनाएंगे 2 नए कैफे, कलाकारों को मिलेगा आशियाना


Last Updated:

टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी ‘मुसाफिर कैफे’ की सफलता के जश्न में डूबे हैं. वे चंदर के किरदार को मानो जी रहे हैं, जिसका सबूत उनका दो नए प्रोजेक्ट हैं जो स्क्रीन पर नहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की वादियों में रूप ले रहे हैं. दरअसल, वे शो ‘मुसाफिर कैफे’ के तर्ज पर दो कैफे खोलने जा रहे हैं. इसे आप वैसा ही पाएंगे, जैसा आपने शो में देखा था. यहां कलाकारों के रुकने की भी अच्छी व्यवस्था होगी, जहां वे निश्चिंत होकर अपनी रचनात्मकता को फलने-फूलने का मौका देंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘मुसाफिर कैफे’ में विक्रांत मैसी ने चंदर का रोल निभाया है.

नई दिल्ली: विक्रांत मैसी टैलेंटेड एक्टर हैं. वे नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. ‘मुसाफिर कैफे’ की सफलता को एन्जॉय करने के बाद भी इससे बाहर निकलने के मूड में नहीं हैं. दरअसल, चर्चाएं हैं कि कि एक्टर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो नए ‘मुसाफिर कैफे’ खोल रहे हैं, जिससे इस शो का सफर ऑफ स्क्रीन भी चलने वाला है. विक्रांत इस शो से बतौर एक्टर ही नहीं, बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ के जरिये जुड़े हुए हैं.

करीबी सूत्र ने बताया, ‘विक्रांत मैसी एक हिमाचल प्रदेश में और दूसरा उत्तराखंड में ‘मुसाफिर कैफे’ नाम से दो कैफे खोलने जा रहे हैं. इन दोनों जगहों पर बनाने का काम पहले से ही शुरू कर दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि कैफे को बिलकुल शो वाले कैफे की तरह ही डिजाइन किया जा रहा है. साथ ही, इसमें आर्टिस्ट के रहने के लिए लगभग 20 कमरे भी शामिल होंगे. ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया को स्क्रीन से बहार असल दुनिया में भी आकार दिया जा रहा है.’

विक्रांत मैसी का ‘मुसाफिर कैफे’ से इमोशनल कनेक्शन
सीरीज में विक्रांत मैसी ने चंदर की अहम भूमिका निभाई है. इस कहानी में उनका किरदार अपने सपने को पूरा करते हुए पहाड़ों में बस्ते हुए, अपने कैफे के आस-पास अपनी जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है. यह कैफे शो की सेटिंग और चंदर के सफर का एक अहम हिस्सा है. यही वह वजह है शायद कि यह शो असल जिंदगी में मौजूद जगहों में शामिल होकर अपने सफर को आगे बढ़ा रहा है.

कलाकारों के ठहराव की जगह होंगी ‘मुसाफिर कैफे’
दोनों कैफे ‘मुसाफिर कैफे’ के माहौल और उसके इमोशंस को फिर से जीने के लिए तैयार हो रहे हैं. वहीं, इनमें बनने वाले आर्टिस्ट रेजिडेंसी स्पेस दुनिया भर से वहां आने वाले कलाकारों को रहने के साथ काम करने के लिए भी एक अच्छा मौहाल देंगे. फिलहाल कैफे का काम जारी है, लेकिन इसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह सिर्फ दो पहाड़ी स्टेट में हॉस्पिटैलिटी को बढ़ावा देने में अपना रोल ही नहीं निभाएगा, बल्कि इनके क्रिएटिव दुनिया को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा.



Source link