Last Updated:
बॉलीवुड में एक नई जोड़ी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.अहान पांडे और शरवरी वाघ पहली बार साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम है,‘बेपरवाह’. यशराज फिल्म्स (YRF) ने फिल्म के टाइटल के साथ इसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है.पहले पोस्टर में दोनों की बॉन्डिंग काफी शानदार लग रही है. इस पोस्ट को देखकर ही लोगों की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई है.
नई दिल्ली. अहान पांडे और शरवरी वाघ की अपकमिगं फिल्म ‘बेपरवाह’ का पोस्टर सामने आ चुका है. पोस्टर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है. पोस्टर में देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री नजर आने वाली है. ‘बेपरवाह’ एक एक रोमांटिक एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज बना हुआ है.
शरवरी वाघ की फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नही है. मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है. हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं शेयर की है.
‘बेपरवाह’ में अहान पांडे और शरवरी पहली बार लीड रोल में एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं. अहान इससे पहले फिल्म ‘सैयारा’ में नजर आए थे. अपनी करियर की पहली फिल्म में ही उन्होंने ऐसी एक्टिंग की लोगों को दीवाना बना दिया था. (Image: Instagram/@yrf)
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक फिल्म से वह रातोंरात स्टार बन गए थे. फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म के बाद अहान को इडंस्ट्री में बड़ी पहचान मिली थी. अब ‘बेपरवाह’ उनकी अगली थिएटर रिलीज फिल्म होगी.. (Image: Instagram/@aliabbaszafar)
अहान के अलावा बात अगर शरवरी की करें तो वह इन दिनों इडंस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं. वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. वह ‘बंटी और बबली 2’ और ‘मुंज्या’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का भी हिस्सा हैं.
अब लोगों दिलों में अपनी खास जगह बनाने के बाद वह अहान संग फिल्म बेपरवाह में नई जोड़ी के साथ पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं. यशराज फिल्म्स ने ‘बेपरवाह’ को रोमांटिक एक्शन-ड्रामा बताया है. फिल्म के पहले पोस्टर से भी इसकी कहानी में प्यार और एक्शन का मेल होने का अंदाजा मिलता है. पोस्टर में अहान पांडे हाथ में बंदूक लिए नजर आ रहे हैं, जबकि शरवरी के हाथ में गिटार दिखाई दे रहा है. (File Photo)
फिल्म के पोस्टर को जारी करने के अलावा मेकर्स ने अब तक कुछ रिवील नहीं किया है कि फिल्म की कहानी क्या होगी और दोनों किरदारों की जिंदगी में क्या मोड़ आएंगे, इस बारे में मेकर्स ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है. ‘बेपरवाह’ को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं. वह इससे पहले यशराज फिल्म्स के साथ ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं.
बता दें कि अहान पांडे और शरवरी वाघ की मच अवेटेड फिल्म ‘बेपरवाह’ 26 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिलहाल, फिल्म का टाइटल और पहला पोस्टर सामने आ गया है. लेकिन दोनों के किरदारों को लेकर अब तक कुछ क्लीयर नहीं हुआ है कि किस तरह का होने वाला है.ऐसे में उनकी और यशराज फिल्म्स की यह नई पेशकश दर्शकों के लिए खास हो सकती है.