Winter Gardening : सर्दियों में भी क्यों जरूरी है पौधों के लिए ग्रीन नेट? वजह कर देगी हैरान, आप न करना गलती

Winter Gardening : सर्दियों में भी क्यों जरूरी है पौधों के लिए ग्रीन नेट? वजह कर देगी हैरान, आप न करना गलती


Last Updated:

Green net for plants : ये तो सभी जानते हैं कि ग्रीन नेट का इस्तेमाल गर्मियों में पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए किया जाता है, लेकिन ये सर्दियों में भी गार्डनिंग के लिए उतना ही जरूरी है. लोकल 18 से ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर बताते हैं कि ग्रीन नेट हरे रंग की एक जाली होती है, जिसका इस्तेमाल पौधों को तेज धूप और मौसम की मार से बचाने के लिए किया जाता है. इसका इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों तक ही सीमित नहीं है. सर्दियों में रात के समय तापमान गिरने, ठंडी हवाएं चलने और पाला पड़ने से पौधों को नुकसान पहुंचता है. ग्रीन नेट पौधों पर पड़ने वाली ठंडी हवाओं के सीधे असर को कम करता है.

ऋषिकेश. अक्सर लोग ग्रीन नेट का इस्तेमाल गर्मियों में पौधों को तेज धूप से बचाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि सर्दियों में भी यह बागवानी के काम आती है. बदलते मौसम में पौधों की देखभाल करना जरूरी होता है. ऐसे में ग्रीन नेट पौधों को बढ़ने में मदद करती है. लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश के गार्डनर राम सागर से बात की. वे बताते हैं कि ग्रीन नेट हरे रंग की एक जाली होती है, जिसका इस्तेमाल पौधों को तेज धूप और मौसम के असर से बचाने के लिए किया जाता है. इसे घर की छत, बालकनी, आंगन और बगीचे में लगाया जा सकता है. बाजार में यह अलग-अलग तरह की मिलती है. कुछ जालियां कम धूप रोकती हैं, जबकि कुछ ज्यादा धूप को रोकती हैं. पौधों की जरूरत के हिसाब से इसे लगाएं.

गार्डनर राम सागर बताते हैं कि गर्मियों में तेज धूप के कारण पौधों की पत्तियां झुलसने लगती हैं और मिट्टी की नमी भी जल्दी सूख जाती है. खासकर छत और बालकनी में रखे पौधों पर सीधी धूप पड़ने से उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है. ऐसे में ग्रीन नेट धूप की तेजी को कम करती है, जिससे पौधों को जरूरत के हिसाब से रोशनी मिलती रहती है. इससे पत्तियों को झुलसने से बचाने और मिट्टी में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है.

इन पौधौं के लिए जरूरी

गार्डनर राम सागर कहते हैं कि इसका इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों तक ही सीमित नहीं है. सर्दियों में रात के समय तापमान गिरने, ठंडी हवाएं चलने और पाला पड़ने से पौधों को नुकसान पहुंचता है. छोटे पौधों और नई कलियों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है. ऐसे में ग्रीन नेट पौधों पर ठंडी हवाओं के सीधे असर को कम करने में मदद करता है. टमाटर, मिर्च और फूलों के छोटे पौधों के साथ-साथ नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों की देखभाल में भी ग्रीन नेट का इस्तेमाल किया जाता है. खुले आंगन, छत और बालकनी में रखे पौधों को मौसम के असर से बचाने के लिए यह उपयोगी माना जाता है.

Disclaimer: Comments reflect users’ views, not News18’s. Please keep discussions respectful and constructive. Abusive, defamatory, or illegal comments will be removed. News18 may disable any comment at its discretion. By posting, you agree to our Terms of Use and Privacy Policy.



Source link