दो भाई दोनों तबाही… वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 30 गेंद में ठोक दिया टीम इंडिया के लिए शतक, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड


होमखेलक्रिकेट

दो भाई दोनों तबाही… वैभव-अभिषेक ने मिलकर 30 गेंद में ठोका शतक, बनाया रिकॉर्ड

Last Updated:

न्यूजीलैंड के खिलाफ 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर वेलिंग्टन में तबाही मचा दी.

Top Deals Inside

दो भाई दोनों तबाही... वैभव-अभिषेक ने मिलकर 30 गेंद में ठोका शतक, बनाया रिकॉर्डZoom

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: दो भाई दोनों तबाही… इस कहावत को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में पूरी तरह सार्थक साबित कर दिया. मैच में 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने मिलकर सिर्फ 30 गेंद में टीम इंडिया के स्कोर को 100 रन तक पहुंचाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. टी20 क्रिकेट के इतिहास में ये किसी भी टीम के द्वारा सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड है. इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम ने 5.3 ओवर में 100 रन बनाए थे.

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक ने मिलकर पारी की पहली गेंद से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी. सिर्फ 12 गेंद में दोनों ने मिलकर स्कोर 43 रन तक पहुंचा दिया था. अगली 2 गेंद यानी 14 बॉल पर भारतीय टीम की फिफ्टी पूरी हुई थी. पावर प्ले में दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के एक गेंदबाज पर रहमन नहीं दिखाई और अगली 16 गेंद पर टीम इंडिया के स्कोर को 100 पर पहुंचाकर सनसनी मचा दी.

19 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

धुआंधार बल्लेबाजी के बीच वैभव सूर्यवंशी 19 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में वैभव ने 4 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वैभव सीरीज के दूसरे मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन इस पोजीशन पर वह कुछ खास नहीं कर पाए. ऐसे में एक मैच बाद ही टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन को नीचे कर वैभव को अभिषेक के साथ ओपनिंग के लिए भेजा और उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी से इस फैसले को सही साबित कर दिखाया.

न्यूजीलैंड ने मैच में बनाए थे 198 रन 

मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस  जीतने के बाद न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 198 रन का स्कोर खड़ा किया था. न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी में सबसे डेरिल मिचेल ने 52 गेंद में 89 रनों की पारी खेली. इसके अलावा फिन एलन ने 40 और बेवन जैकब्स 39 रनों की पारी खेली.



Source link