BB 20: ‘मैं बड़ी मुश्किल से बाहर निकली हूं’, लव गिल का छलका दर्द, स्काउट से कहा- तूने मुझे बर्बाद कर दिया


Last Updated:

Bigg Boss 20 Updates: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों लव गिल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी के आरोपों के बाद अब लव ने भी चुप्पी तोड़ दी है. स्काउट से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और बीते वक्त की परेशानियों का जिक्र किया. उनके एक बयान ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया. इसके बाद एक पुराने विवाद को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गईं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

BB 20: 'मैं बड़ी मुश्किल से बाहर निकली हूं', स्काउट के सामने लव का छलका दर्दZoom

लव गिल ने अपनी नाराजगी स्काउट के सामने रखी.

नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 20’ के घर में लव गिल और स्काउट के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. वीकेंड का वार में स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई. शो में उनकी गिल के साथ बन रही बॉन्डिंग को लेकर उन्होंने खुलकर बात की. वीकेंड का वार के बाद सोमवार को आए एपिसोड में लव गिल ने सीधे तौर पर स्काउट को आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी वजह से उनका करियर और इमेज खराब हो रही है. इस दौरान लव गिल का दर्द छलक पड़ा और उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी का एक ऐसा पन्ना खोला, जिसने दर्शकों को मशहूर पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी से जुड़े विवाद की याद दिला दी.

दरअसल, ‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी ने लव और स्काउट की नजदीकियों पर सवाल उठाए थे. इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी भी शो में पहुंचीं. उन्होंने दोनों के बिहेवियर पर नाराजगी जताई. काश्वी ने लव पर स्काउट को अपने जाल में फंसाने और उसे प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए. उन्होंने स्काउट को लव से दूरी बनाने की सलाह भी दी. काश्वी के आरोपों पर लव ने सोमवार को चुप्पी तोड़ी और स्काउट से बात की.

‘तूने क्लैरिटी क्यों नहीं दी?’

काश्वी के आरोपों से लव बुरी तहर से टूट गईं. लव ने सवाल किया, ‘जब वो बोल रही थी, तुम्हारी गर्लफ्रेंड कि ट्रैप फंसा रही, तब तूने उस चीज को क्लैरिटी क्यों नहीं दी?’. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले का असर एक बार फिर उनकी पूरी जिंदगी पर पड़ा हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि इस पूरे मामले का असर उनकी छवि पर पड़ रहा है. उन्होंने स्काउट पर अपनी छवि खराब करने और करियर को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

‘मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं’

स्काउट से बातचीत के दौरान लव ने अपने पुराने मुश्किल दौर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले भी बताया है, मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं.’ इसके बाद उन्होंने कहा कि वह करीब एक महीने पहले ही इन सब चीजों से बाहर निकलकर आई हैं. लव ने किसी पुराने विवाद का नाम नहीं लिया. लेकिन उनके इस बयान के बाद दर्शकों के बीच गुरप्रीत घुग्गी से जुड़े मामले की चर्चा दोबारा शुरू हो गई. कुछ रिपोर्ट्स में भी उनके बयान को उस विवाद से जोड़कर देखा गया है.

काश्वी ने मांगी माफी

इस बीच, काश्वी ने भी अपने कॉमेंट्स को लेकर सफाई दी. 26 अक्टूबर को सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्वीकार किया कि गुस्से में उनके कुछ शब्द असंवेदनशील थे. उन्होंने कहा कि उनका इरादा स्काउट को उसके बिहेवियर के लिए जवाबदेह ठहराना था न कि किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाना. उन्होंने अपनी बातों से आहत हुए लोगों से माफी भी मांगी.

क्या था गुरप्रीत घुग्गी से जुड़ा विवाद?

पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल ने फिल्म ‘फुरलो’ में साथ काम किया था. इसी बीच कनाडा के एक यूट्यूबर के दावों के बाद दोनों का नाम एक विवाद से जुड़ गया. सोशल मीडिया पर किए गए दावों में कथित रिश्ते, प्रेग्नेंसी और 5 करोड़ रुपये के सेटलमेंट की बात कही गई थी. तब गुरप्रीत घुग्गी ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा और मनगढ़ंत बताया था. उन्होंने 27 मार्च 2026 को साइबर क्राइम विभाग में शिकायत करने की जानकारी भी दी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.लव गिल ने भी इन अफवाहों का खंडन किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने मई 2026 में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने लोगों से कहा था कि अगर उन्हें घुग्गी के बारे में कुछ जानना है तो वे उनसे सीधे संपर्क करें.





Source link