Last Updated:
Gold-Silver Rates: सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है. आने वाले त्योहारों और शादियों के सीजन को लेकर सराफा एक्सपर्ट निर्मल वर्मा ने बाजार की स्थिति पर अपनी बात रखी है.
नमन मटके(इंदौर),
Gold-Silver Rates: इन दिनों सोना और चांदी के दाम लगातार गिरावट की तरफ बढ़ रहे हैं. कीमतों में आ रही इस कमी के बीच आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों के मन में लगातार संशय बना हुआ है कि आने वाले समय में बाजार का रुख कैसा रहेगा.
आने वाले वक्त में कैसा रहेगा बाजार
वर्तमान स्थिति को देखते हुए आने वाले वक्त में देश में दीपावली जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं. इसके तुरंत बाद ही शादियों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है, जिससे कीमती धातुओं की मांग पर असर पड़ना तय माना जा रहा है. आने वाले वक्त में सोना और चांदी के दाम किस तरह रहेंगे. इस अहम विषय पर लोकल 18 के साथ खास बातचीत करते हुए सराफा एक्सपर्ट निर्मल वर्मा ने अपनी बात रखी और बाजार की स्थिति पर चर्चा की है.
क्यों कम हुए दाम?
सराफा कारोबार से जुड़े निर्मल वर्मा बताते हैं कि, मिडिल और लोअर क्लास सोना-चांदी के बाजार से दूर हो चुका था. उनकी पहुंच से दोनों धातु में दूर हो चुकी थी. वर्ल्ड इकोनॉमिक खराब होने के कारण भी सोना और चांदी की मंदी का एक कारण रहा है. देखा जाए तो युद्ध भी रहा है और अलग-अलग तरीकों से महंगाई दर के जो आंकड़े आने लगे हैं. उसका सीधा असर सोना और चांदी की मद्धि के अंदर देखने मिला है.
आगे ऐसा रहेगा सराफा बाजार
सराफा कारोबारी निर्मल वर्मा बताते हैं कि, आने वाले 6 महीने से लेकर साल भर तक इसी तरह के दाम देखने मिल सकते हैं. हाल फिलहाल में इन्वेस्टर्स को बाजार से दूर रहना चाहिए. अभी का समय मिडिल क्लास और लोअर क्लास के लिए अच्छा है, जहां वे सोने और चांदी की खरीदारी कर सकते हैं. बाजार में जिस तरह की खरीदारी देखने मिल रही है. उसके अनुसार आने वाले वक्त में पुष्य नक्षत्र और दीपावली दोनों ही त्यौहार बहुत अच्छे नजर आ रहे हैं.