लालबागचा राजा के दरबार में किंग खान, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन, गौरी-सुहाना की सादगी ने जीता दिल

लालबागचा राजा के दरबार में किंग खान, परिवार के साथ किए बप्पा के दर्शन, गौरी-सुहाना की सादगी ने जीता दिल


Last Updated:

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ लालबागचा राजा के दर्शन किए. वे पारंपरिक आउटफिट में नजर आए. किंग खान को पंडाल में देखकर लोग उत्साह से भर गए. सुपरस्टार के परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शाहरुख खान ने लालबागचा राजा के दरबार में मत्था टेका. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच शाहरुख खान को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया. सुपरस्टार अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ पंडाल पहुंचे, जिससे वहां जमा फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंचा चला आया. परिवार के साथ शाहरुख के मैनेजर पूजा ददलानी और सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी. जैसे ही एक्टर पहुंचे, पंडाल के आस-पास मौजूद भीड़ उन्हें देखने और उस पल को अपने फोन में कैद करने की कोशिश करती दिखी.

शाहरुख पंडाल के अंदर भगवान गणेश की पूजा करते दिखे. एक्टर ने बप्पा के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद मांगा, जबकि गौरी और सुहाना भी हाथ जोड़कर प्रार्थना में शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में उन्हें आरती के दौरान हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता है. शाहरुख ने नेवी-ब्लू कुर्ता-पजामा पहना और माथे पर तिलक लगाया. गौरी पीले एथनिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सुहाना ने गहरे हरे रंग का ट्रेडिशनल आउटफिट चुना. लालबागचा राजा में परिवार की मौजूदगी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई. उनके दर्शन के वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं.



Source link