तीसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट कोहली संग आईं नजर, फैंस ने पूछे सवाल

तीसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट कोहली संग आईं नजर, फैंस ने पूछे सवाल


Last Updated:

Anushka Sharma Pregnancy Rumours: सेलेब्रिटीज की पसर्नल लाइफ को लेकर फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. खासकर जब बात किसी पसंदीदा स्टार की हो तो उनकी हर एक्टिविटी पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों अनुष्का शर्मा को लेकर देखने को मिल रहा है. पति विराट कोहली के साथ उनकी हालिया झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. देखते ही देखते एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़ा एक सवाल सुर्खियों में छा गया. क्या अनुष्का शर्मा फिर मां बनने वाली हैं?

Zoom

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें हो रही हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में सितारों की जिंदगी से जुड़ी छोटी-सी झलक भी चर्चा का विषय बन जाती है. कभी किसी की नई तस्वीर सुर्खियां बटोरती है तो कभी किसी वीडियो को देखकर फैंस तरह-तरह के कयास लगाने लगते हैं. इस बार चर्चा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की हो रही है. मुंबई में दोनों एक साथ नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें होने लगीं. कुछ यूजर्स ने सवाल पूछे तो कुछ ने मजेदार कॉमेंट भी किए.

दरअसल, रविवार 25 अक्टूबर को अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई में नजर आईं. दोनों वर्ली स्थित डोम, एसवीपी स्टेडियम में अमेरिकी भक्ति संगीत सिंगर कृष्ण दास के लाइव कीर्तन में पहुंचे थे. इससे पहले दोनों को गेट-वे ऑफ इंडिया के पास भी देखा गया.

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अनुष्का भक्ति गीतों के साथ ताली बजाती और गुनगुनाती दिखीं. विराट उनके पास बैठे नजर आए. दोनों की इस झलक के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने पूछा, ‘क्या अनुष्का फिर से प्रेग्नेंट हैं?’ वहीं, दूसरे ने लिखा कि क्या सिर्फ उन्हें ही ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, ‘अनुष्का को भी ट्विटर से ही पता चला होगा कि वो प्रेग्नेंट हैं.’ हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स के कयास हैं. अनुष्का की प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

दो बच्चों के माता-पिता हैं अनुष्का और विराट

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी की थी. जनवरी 2021 में उनके घर बेटी वामिका का जन्म हुआ. इसके बाद फरवरी 2024 में दोनों बेटे अकाय के माता-पिता बने. दोनों अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई भी खबर सामने आने पर फैंस की दिलचस्पी बढ़ जाती है.

फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जीरो’ 2018 में आई थी. हालांकि, उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर ली थी. फिल्म की शूटिंग 2022 में पूरी हुई थी, लेकिन अब तक इसकी रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है. फरवरी 2026 में निर्देशक प्रोसित रॉय ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर निराशा जाहिर की थी. उन्होंने लिखा था कि फिल्म को वह मौका नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी.



Source link