इसबगोल या चिया सीड्स, कब्ज दूर करने के लिए क्या है बेहतर? जानें खाने का सही तरीका

इसबगोल या चिया सीड्स, कब्ज दूर करने के लिए क्या है बेहतर? जानें खाने का सही तरीका


Last Updated:

Isabgol vs chia seeds: इसबगोल और चिया सिड्स में कई सेहतमंद गुण मौजूद होते हैं. कई लोग इसका इस्तेमाल कब्ज को ठीक करने के लिए भी करते हैं. ऐसे में यदि आप भी पेट साफ रखने के लिए इसबगोल या चिया सिड्स का रोज सेवन कर रहे हैं, तो यहां जान लीजिए सबसे ज्यादा असरदार विकल्प कौन सा है? साथ ही सेवन का सही तरीका क्या है?

ख़बरें फटाफट

Zoom

कई बार पेट ठीक से साफ नहीं होता, मल सख्त हो जाता है और टॉयलेट में काफी देर तक बैठना पड़ता है. लंबे समय तक इन लक्षणों का बना रहना ही कब्ज कहलाता है. इससे पेट में भारीपन, गैस और बेचैनी भी महसूस हो सकती है. कब्ज से राहत पाने के लिए अक्सर ज्यादा पानी पीने और खाने में फाइबर की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है.

इसके अलावा, इसबगोल और चिया सीड्स का भी सेवन किया जाता है. हालांकि ये दोनों फाइबर से भरपूर होते हैं और मल त्याग को आसान बनाने में सहायक हो सकते हैं. लेकिन क्या कब्ज दूर करने के लिए दोनों का असर एक जैसा होता है? क्या इसबगोल चिया सीड्स से ज्यादा फायदेमंद है? साथ ही, इनका सेवन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं कि कब्ज की समस्या में इन दोनों में से कौन बेहतर विकल्प है और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है.

कब्ज दूर करने में कैसे मदद करता है इसबगोल?
इसबगोल को अंग्रेजी में साइलियम हस्क (Psyllium Husk) कहा जाता है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पानी सोखकर जेल जैसा बन जाता है. इससे मल नरम होता है और उसे बाहर निकालना आसान हो सकता है. जिन लोगों की डाइट में फाइबर की कमी होती है, उनके लिए इसबगोल उपयोगी हो सकता है.

क्या चिया सीड्स से भी कब्ज में राहत मिलती है?
चिया सीड्स छोटे होने के बावजूद फाइबर से भरपूर होते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और कुछ जरूरी मिनरल्स भी पाए जाते हैं. पानी में भिगोने पर ये फूलकर जेल जैसी परत बना लेते हैं. इन्हें दही, ओट्स, स्मूदी या फलों के साथ खाया जा सकता है. इनसे डाइट में फाइबर बढ़ता है और मल त्याग नियमित रखने में मदद मिल सकती है.

इसबगोल और चिया सीड्स में कौन बेहतर है?
अगर आपको कब्ज से राहत पाना है, तो इसबगोल बेहतर विकल्प हो सकता है. वहीं, चिया सीड्स रोजाना की डाइट में फाइबर बढ़ाने का अच्छा तरीका हैं. दोनों का असर व्यक्ति की डाइट, पानी पीने की आदत और कब्ज के कारण पर निर्भर करता है.

इसबगोल का सेवन कैसे करें?
इसबगोल को पैकेट पर दिए निर्देशों के अनुसार एक पूरे गिलास पानी में मिलाकर तुरंत पी लें. इसे कभी भी सूखा न निगलें, क्योंकि पानी के संपर्क में आने पर यह फूलता है और गले में फंसने का खतरा हो सकता है. दूसरी दवाएं लेते हैं, तो इसबगोल के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें.

चिया सीड्स खाने का सही तरीका
चिया सीड्स को खाने से पहले पर्याप्त पानी में भिगोकर फूलने दें. इन्हें सूखा खाकर ऊपर से पानी पीने से बचें. शुरुआत कम मात्रा से करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं, ताकि गैस या पेट फूलने जैसी परेशानी न हो.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link