तालाब में मिली 3 दिन से लापता कार, अंदर मिले 3 लोगों के शव, बेटे को देखने बहराइच निकले थे पिता

तालाब में मिली 3 दिन से लापता कार, अंदर मिले 3 लोगों के शव, बेटे को देखने बहराइच निकले थे पिता


Last Updated:

Sitapur Latest News: यूपी के सीतापुर में तीन दिन से लापता कार तालाब में मिली है. कार के अंदर तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं. मृतकों की पहचान सिधौली निवासी राकेश चौरसिया, रामेंद्र सिंह और अटरिया निवासी कार चालक सतीश के रूप में हुई है. पुलिस की शुरुआती जांच में चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिरने की आशंका जताई जा रही है.

Zoom

रेसक्यू टीम ने निकाली कार.

सीतापुर: यूपी के सीतापुर में कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव में बड़ा हादसा सामने आया है. तीन दिन से लापता तीन लोगों के शव एक कार के अंदर तालाब में मिले हैं. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने SDRF और क्रेन की मदद से सोमवार देर रात कार को तालाब से निकलवाया. तीन कार सवार 25 अक्टूबर से लापता थे. बताते है कि सिधौली कोतवाली क्षेत्र के रहने वालें राकेश चौरसिया अपने साथी और कार चालक के साथ बहराइच बेटे को देखने गए थे, जिसकी एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी.

तीनों के शव मिलने के बाद तीनों परिवारों में कोहराम मच गया. पुलिस ने रात में ही शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. यह हादसा कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास हुआ. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार चालक को नींद आ जाने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी और तीनों की डूबने से मौत हो गई.

बताते चले कि सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर के रहने वालें राकेश चौरसिया को बहराइच में रहने वाले अपने बेटे के सड़क हादसे में घायल हो जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद वह अपने साथी रामेंद्र सिंह और कार चालक सतीश के साथ कार से 25 अक्टूबर को बेटे को देखने बहराइच गए हुए थे. लेकिन वह 26 अक्टूबर को वापस घर नहीं आए. बताते है कि बहराइच से वापस लौटते समय तीनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने सिधौली कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

पुलिस तीनों की तलाश कर रही थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित सर्विलांश के माध्यम से तीनों की तलाश शुरू की थी. जिसमें तीनों के मोबाइल की लोकेशन रामपुर कला थाना क्षेत्र के कदुनी तक मिली. उसके बाद तीनों की लोकेशन बंद हो गई. जिसके बाद सिधौली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी. इसी बीच सिधौली पुलिस को कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास तालाब में कार गिरने की जानकारी हुई. इतना ही नहीं रेडियो खेतान फैक्ट्री के सीसीटीवी में राकेश की कार सिधौली की तरफ जाती हुई भी कैद हुई.

तालाब में कार के गिरने की सूचना पर सिधौली कोतवाली पुलिस ने लखनऊ से SDRF टीम की मदद ली. सोमवार देर रात कमलापुर थाना क्षेत्र पहुंची SDRF टीम के सदस्यों ने करीब दो बजे रेस्क्यू अभियान शुरू किया और बोट के माध्यम से तालाब में सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें एक कार के पड़े होने की जानकारी मिली. इस पर देर रात को ही क्रेन को बुलवाया गया और क्रेन की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया. रेस्क्यू के दौरान कार से तीन लोगों के शव बरामद किये गए.

तीनों की पहचान राकेश चौरसिया,रामेंद्र सिंह और सतीश के रूप में हुई राकेश और रामेन्द्र सिधौली के रहने वाले है. जबकि सतीश अटरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है. तीनों के शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. रेस्क्यू के दौरान देखते हीं देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किए. तीन दिन से लापता तीनों के शव बरामद होने के बाद पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार चालक को नींद आ जाने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है. कार अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में जा गिरी और तीनों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.



Source link