भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, सिंगर शिवकुमार बिक्कू पर लगाया आरोप

भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, सिंगर शिवकुमार बिक्कू पर लगाया आरोप


नई दिल्ली. ‘बीजेपी लभर’, ‘भूमिहार के बारात में’ और ‘हमार यार रंगदार’ जैसे कई भोजपुरी गाने गाने वाले अभिषेक सिंह चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उनके घर के बाहर हुई फायरिंग है. बिहार के जहानाबाद में 26 अक्टूबर की सुबह उनके घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो पर हमला किया गया. गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई. अभिषेक ने इस मामले में साथी सिंगर शिवकुमार बिक्कू पर शक जताया है. उन्होंने CCTV फुटेज मिलने का दावा भी किया है. हालांकि, आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने एक के बाद एक कई वीडियो शेयर किए हैं. जानकारी के मुताबिक, घटना 26 अक्टूबर को सुबह करीब 4:30 बजे हुई. उस समय अभिषेक सिंह और उनका परिवार घर में सो रहा था. तभी बाहर से गाड़ी टूटने और गाली-गलौज की आवाजें आईं. अभिषेक के मुताबिक, इसके बाद उन्हें गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी.

चार से पांच राउंड हुई फायरिंग

आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने उनकी काली स्कॉर्पियो पर चार से पांच राउंड फायरिंग की. गाड़ी पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए. इससे वाहन को नुकसान पहुंचा. घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहां से गोली के तीन खोखे बरामद किए गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

CCTV फुटेज मिलने का दावा

भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह ने घटना की रात का सीसीटीवी फुटैज शेयर किया है. 

पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरु

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जहानाबाद पुलिस ने अभिषेक सिंह के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

शिवकुमार विक्कू पर क्यों जताया शक?

अभिषेक सिंह ने भोजपुरी सिंगर शिवकुमार बिक्कू पर हमले में शामिल होने का शक जताया है. उनका कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. अभिषेक ने दावा किया कि उनके बीच लोकप्रियता और सीनियरिटी को लेकर भी तनातनी रही है. सिंगर के मुताबिक, उन्हें 70% शक है कि इस वारदात के पीछे विक्कू का हाथ है. अभिषेक ने पहले धमकी मिलने का दावा भी किया. उनका कहना है कि उन्हें चेतावनी दी गई थी कि उनके घर आकर पांच राउंड गोलियां चलाई जाएंगी. आपको बता दें कि दोनों जहानाबाद के रहने वाले हैं. स्टेज कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर भी उनके बीच एक-दूसरे को लेकर कॉमेंटबाजी होती रही हैं.





Source link