Live: पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी में फ्लॉप, महाराष्ट्र के लिए बिना खाता खोले हुए आउट
Last Updated:
Ranji Trophy 2026-27 Live Update: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में तीसरे दौर के मुकाबले का आज दूसरा दिन है. पहले दिन के खेल में दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और झारखंड की टीमों ने दमदार शुरुआत की और वे बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गई हैं. वहीं, बिहार और रेलवे जैसी टीमों की हालत खराब रही. ऐसे में दूसरे दिन के खेल से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.
रणजी ट्रॉफी लाइव (फोटो-ओडिसा क्रिकेट)
Ranji Trophy 2026-27, 3rd Match Day-2 LIVE: नमस्ते, न्यूज18 हिंदी के लाइव क्रिकेट अपडेट में आपका स्वागत है. रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे दौर के मैच का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन के खेल में दिल्ली और मुंबई जैसी टीमों की नजरें विशाल स्कोर की तरफ बढ़ने पर होंगी. पहले दिन के खेल में बिहार और रेलवे जैसी टीमों का बुरा हाल रहा और वे सस्ते में निपट गईं. ऐसे में दूसरे दिन के खेल से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.
दोहरे शतक की तरफ बढ़े नेहल पाजनी
चंडीगढ़ के ओपनर बल्लेबाज नेहल पाजनी का दमदार खेल जारी है. हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में नेहल अपने दोहरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं. नेहल की इस दमदार बल्लेबाजी से चंडीगढ़ का स्कोर 400 रनों के पार पहुंच गया है.
पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले हुए आउट
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में महाराष्ट्र के कप्तान पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए. इस तरह एक बार फिर वह अपनी टीम के लिए कारगार साबित नहीं हो पाए. मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे.
मुंबई और दिल्ली का स्कोर 300 रनों के पार
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के तीसरे मैच के दूसरे दिन दिल्ली और मुंबई का स्कोर 300 रन के पार हो गया है. दिल्ली की टीम का सामना झारखंड से है, जबकि मुंबई की टक्कर हरियाणा से हो रही है.