दुनिया की वो टॉप 5 पिस्टलें, जिन्हें पसंद करते हैं भारतीय गैंगस्टर?
Last Updated:
भारत में गैंगस्टर अब विदेशी पिस्टलों को पसंद कर रहे हैं. हाल में टाइगर श्रॉफ समेत कुछ अन्य बड़े मामलों में तुर्की की जिगाना पिस्टल सबसे ऊपर है. इसके अलावा जर्मनी, ब्राजील, ऑस्ट्रिया और स्पेन की पिस्टलों की भी भारत में खूब डिमांड है जो तस्करी के रास्ते भारत पहुंचती हैं और लाखों में बिकती हैं.
टाइगर श्रॉफ पर हाल में जो गोली चली थी वो जिगाना पिस्टल से चलाई गई थी. इससे पहले सिद्धूमूसेवाला और अतीक अहमद की हत्या में भी तुर्की की इसी पिस्टल की भूमिका सामने आई थी. हालांकि ये अकेली ऐसी पिस्टल नहीं है जो भारतीय गैंगस्टर की पहली पसंद है. ऑस्ट्रिया की ग्लॉक और ब्राजील की टॉरस तक भारत में खूब डिमांड है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ओर से दाखिल चार्जशीट और आर्म्स सीजर रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बड़े गैंगस्टर शूटर अब विदेशी सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौलों की तरफ बढ़ रहे हैं. इनमें से ज्यादातर पिस्टल भारत में बैन हैं अवैध तस्करी के जरिए भारत में पहुंचती हैं. (फोटो-pixabay)
1. जिगाना: यह सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल है, जिसे तुर्की की कंपनी TITAS बनाती है. इसके अलग-अलग मॉडल में मैगजीन की क्षमता अलग-अलग होती है. भारत में यह पिस्टल प्रतिबंधित है. अवैध तस्करी से यहां पहुंचने वाली यह पिस्टल 2 से 7 लाख रुपये में मिलती है. अतीक अहमद और अशरफ के अलावा बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड में भी यही पिस्टल इस्तेमाल हुई थी. हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर चलाते वक्त जो पिस्टल जाम हो गई थी वह जिगाना ही थी. इसके अलावा सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड में भी इस पिस्टल से ही अटैक करने की बात सामने आई थी. हालांकि अपराधियों में इसकी पसंद का कारण बिना जाम हुए फायर करना ही है जो 15 से 17 राउंड बिना जाम हुए फायर कर सकती है. भारत में ज्यादातर यह पाकिस्तान के रास्ते ड्रॉन्स के जरिए बॉर्डर के पार भेजी जाती है. (फोटो-tisasarms)
2.टॉरस: यह पिस्टल ब्राजील की कंपनी Taurus बनाती है. भारत में कई बार इसके विदेशी निर्मित मॉडल बरामद हो चुके हैं. जून 2016 में प्रकाशित इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में लाइसेंस के तहत इस पिस्टल की उपलब्धता की कीमत तकरीबन 30 लाख रुपये बताई गई थी. अवैध बाजार में यह इस दाम से कहीं ज्यादा में उपलब्ध होती है. दिल्ली पुलिस ने जून 2016 में गैंगस्टर ज्ञानेंद्र उर्फ गडगू और राजीव दहिया से ब्राजील निर्मित 9 एमएम टॉरस पिस्तौल बरामद की थी. इसके अलावा भी पंजाब और दिल्ली में कई अपराधियों से ये पिस्टल बरामद की जा चुकी है.(फोटो-taurususa.com)
Add News18 as
Preferred Source on Google
3.ग्लॉक: ऑस्ट्रिया में निर्मित इस पिस्टल की भारतीय गैंगस्टरों में डिमांड तीसरे नंबर पर है. इसके कई मॉडल पॉलिमर फ्रेम पर बने होते हैं जो हल्के वजन और आसान डिजाइन के होते हैं. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जिगाना के अलावा जो दूसरी पिस्टल प्रयोग हुई थी वह ग्लॉक ही थी. सुरक्षा एजेंसियां कई बार विभिन्न राज्यों के संगठित अपराध सिंडिकेट के बीच इसके अवैध रूप से उपयोग किए जाने की बात कह चुकी हैं.(फोटो-Wikemediacommons/Martin1998cz)
4.वॉल्थर और सिग सॉअर : जर्मनी की यह पिस्टल अपने अलग-अलग मॉडल और तकनीकी डिजाइन के लिए जानी जाती हैं. अप्रैल 2023 में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी गुलाम के पास से एक वॉल्थर P88 और एक ब्रिटिश बुडॉग रिवाल्वर बरामद हुई थी. दिल्ली पुलिस की हथियार एंटी तस्करी स्क्वॉड ने हाल ही में एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गिरोह का खुलासा करते हुए कई पिस्टलें बरामद की थीं. इनमें ज्यादातर वॉल्थर और सिग ऑअर की थीं. इस पिस्तौल की खासियत इनका ट्रिगर मैकनिज्म है. जिस कारण गैंगस्टर इन्हें पसंद करते हैं.(Wikipedia/E2Lex0083)
5.स्टार पिस्तौल: स्पेन की कंपनी Star Bonifacio Echeverria इसे बनाती है. ये हमेशा से ही भारतीय गैंगस्टरों की पसंद रही है. खासतौर से अंडरवर्ल्ड नेटवर्क और अन्य गिराहों के पास .30 बोर की यह पिस्तौल या इसके क्लोन खूद बरामद होते थे. इसका मुख्य मॉडल इंपोर्ट किया जाता है. हालांकि अवैध बाजार में बिक्री के लिए इसकी बड़ी मात्रा में तस्करी भी होती है. (फोटो-star-firearms)
यह पिस्टलें पंजाब और राजस्थान के बॉर्डर वाले इलाकों से तस्करी कर भारत में पहुंचती हैं. कुछ मामलों में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भी बॉर्डर के इस पार इन पिस्टल को गिराए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है. भारत में गैंगस्टर इन पिस्तौलों का प्रयोग इसलिए करते हैं क्योंकि इनकी विश्वसनीयता ज्यादा है. हाल ही में पंजाब में एक ड्रोन पकड़ा गया था. इसके अलावा इसी साल मई में चंडीगढ1 पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल और मोहब्बत रंधावा गैंग के तीन शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिनके पास से जिगाना पिस्टल और एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल तथा एक .32 बोर पिस्टल बरामद हुई थी.(फोटो-pixabay)