‘बेटे को मार दे या फिर…’ गर्लफ्रेंड को किस करते पकड़ा गया लड़का, पिता को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया

‘बेटे को मार दे या फिर…’ गर्लफ्रेंड को किस करते पकड़ा गया लड़का, पिता को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया


होमताजा खबरदेश

‘बेटे को मार दे या फिर…’ किस करते पकड़ा लड़का, पिता को निर्वस्त्र घुमाया

Last Updated:

कोलकाता में 17 साल के लड़के को महिला मित्र को कथित तौर पर चूमते हुए पकड़े जाने के बाद शर्मनाक घटना सामने आई है. आरोप है कि लड़के, उसके पिता और दोस्त को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया. पुलिस ने लड़की के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार किया है.

Zoom

कोलकाता पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

कोलकाता: एक लड़की को चूमना इतना भारी पड़ गया कि 17 साल के लड़के, उसके पिता और दोस्त को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया गया. कोलकाता में हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. आरोप है कि लड़की के परिवार ने पहले लड़के और उसके दोस्त को बंधक बनाया, फिर उसके पिता को बुलाकर उनके साथ मारपीट की. मामला बढ़ा तो पुलिस ने लड़की के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया.

यह घटना रविवार को कोलकाता के सरसुना थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस के मुताबिक, लड़की के परिजनों ने लड़के और लड़की को किस करते हुए देख लिया था. इसके बाद लड़के और उसके दोस्त को एक घर में बंधक बना लिया गया.

लड़के के पिता ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गयी तथा लड़की के मामा ने उसे हथियार थमाकर धमकी दी कि या तो वह ‘अपने बेटे को मार दे या फिर निर्वस्त्र होकर उसके साथ सड़क पर घूमे.’

पिता का आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि या तो वह अपने बेटे को गोली मार दें या फिर उसके साथ निर्वस्त्र होकर सड़क पर घूमें. इसके बाद उन्हें अपने बेटे और उसके दोस्त के साथ सड़क पर निर्वस्त्र होकर घूमने के लिए मजबूर किया गया.

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा तनाव

इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव फैल गया. गुस्साए लोगों ने लड़की के घर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है. इनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, गलत तरीके से बंधक बनाना, धमकी देना और अपहरण जैसी धाराएं शामिल हैं.

पुलिस ने लड़की के माता-पिता को उनके घर से गिरफ्तार किया. वहीं, उसके मामा को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अब हथियार का पता लगाने और उसे कहां से लाया गया, इसकी जांच कर रही है. पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी घटना पर हैरानी जताई है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.



Source link