दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला टाइम, दिल्ली से सफर करने से पहले देख लें नया शेड्यूल

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वाली कई ट्रेनों का बदला टाइम, दिल्ली से सफर करने से पहले देख लें नया शेड्यूल


Last Updated:

Diwali Chhath Special Train: छठ-दिवाली से पहले उत्तर रेलवे ने दिल्ली और आनंद विहार से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली, विक्रमशिला और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नए टाइमटेबल जारी किए गए हैं. कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव 28 अक्टूबर से, जबकि कुछ में 29 अक्टूबर से लागू होगा.

Zoom

भारतीय रेल की फाइल फोटो

लखनऊ: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों से सफर करने वालों को अपनी ट्रेन के समय का खास ध्यान रखना होगा. उत्तर रेलवे ने दिल्ली, आनंद विहार और नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. इनमें यूपी और बिहार जाने वाले यात्रियों की प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं. तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, लखनऊ मेल, वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के नए समय जारी किए गए हैं. कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव 28 अक्टूबर से, जबकि कुछ में 29 अक्टूबर से लागू होगा.

दिवाली और छठ पूजा पर दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए यात्रा करते हैं. ऐसे में ट्रेन के समय में बदलाव होने से यात्रियों को परेशानी हो सकती है. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कई ट्रेनों के दिल्ली पहुंचने और रवाना होने के समय में संशोधन किया गया है.

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

  1. तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12309) राजेंद्र नगर से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन का दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7:55 बजे है.
  2. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) राजेंद्र नगर से चलने वाली ट्रेन नई दिल्ली सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी.
  3. लखनऊ मेल (12229) लखनऊ से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन गाजियाबाद सुबह 6:01 बजे पहुंचेगी और 6:03 बजे रवाना होगी. नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 7 बजे है.
  4. वैशाली एक्सप्रेस (15565) ललितग्राम से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन सुबह 6:45 बजे पहुंचेगी.
  5. विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) भागलपुर से आनंद विहार आने वाली ट्रेन सुबह 7:35 बजे पहुंचेगी.
  6. रीवा एक्सप्रेस (12427) रीवा से आनंद विहार आने वाली ट्रेन सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी.
  7. प्रयागराज एक्सप्रेस (12417) प्रयागराज से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन सुबह 7:15 बजे पहुंचेगी.
  8. कैफियत एक्सप्रेस (12225) आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली ट्रेन सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी.

आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर का भी बदला समय
आनंद विहार से प्रयागराज जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है. ट्रेन नंबर 22438 अब 29 अक्टूबर से आनंद विहार से रात 11:15 बजे रवाना होगी. पहले इसके चलने का समय रात 10:35 बजे था. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल सुबह 4:10 बजे पहुंचेगी और 4:15 बजे रवाना होगी. प्रयागराज जंक्शन पहुंचने का समय सुबह 7:55 बजे निर्धारित किया गया है.

पूर्वा एक्सप्रेस से जाने वाले यात्री भी ध्यान दें
दिल्ली और हावड़ा के बीच चलने वाली पूर्वा एक्सप्रेस की कुछ सेवाओं में भी बदलाव किया गया है. निर्धारित तारीखों पर ट्रेन के शुरुआती या आखिरी स्टेशन में बदलाव हो सकता है. ऐसे में यात्रियों को टिकट पर दर्ज स्टेशन और ट्रेन की ताजा स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलना चाहिए.



Source link