IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को आज फिर मिलेगा मौका, क्या प्लेइंग इलेवन में होगा कोई बदलाव, भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी को आज फिर मिलेगा मौका, क्या प्लेइंग इलेवन में होगा कोई बदलाव, भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20


Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi 3rd T20I IND vs NZ: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को होने वाले तीसरे टी-20 में भी नहीं खेल पाएंगे यानी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास एक मौका और होगा, जो दूसरे मैच में सस्ते में निपट गए थे. क्राइस्टचर्च से वेलिंग्टन में मौसम काफी बदल चुका है. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा.

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैच जीत चुकी भारतीय टीम आज तीसरा मैच भी अपने नाम करके पांच मैच की टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मैच मिलना तय है क्योंकि ईशान किशन तीसरे मैच में भी नहीं खेल पाएंगे. 15 साल के लड़के के सामने सबसे बड़ा चैलेंज वेलिंग्टन की पेज और उछाल भरी पिच पर खुद को साबित करना होगा. चलिए दूसरे टी-20 की संभावित प्लेइंग इलेवन और वैभव की पोजिशन पर बात करते हैं.

कायदा तो यही कहता है कि वैभव स्वभाविक रूप से ईशान किशन की नंबर तीन की पोजिशन पर खेले. अगर ऐसा हुआ तो ये पहला मौका होगा, जब सूर्यवंशी भारत के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे. अबतक उन्होंने भारत के लिए जिन आठ मैच में हिस्सा लिया है उसमें उन्होंने पारी की शुरुआत ही की है.

15 वर्षीय सूर्यवंशी के लिए इस तरह की परिस्थितियां निश्चित रूप से उन्हें एक बेहतर खिलाड़ी बनाने में बहुत मददगार साबित होंगी. युवा खिलाड़ियों को नई परिस्थितियों, मौसम और गेंदबाजी के अनुकूल ढलने के लिए पर्याप्त समय देना और भी ज़रूरी हो जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों फिन एलन, टिम सीफर्ट और डैरिल मिचेल के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं, न्यूजीलैंड की तरफ से मध्य क्रम में ग्लेन फिलिप्स ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने पहले दोनों मैच में अर्धशतक बनाया. पिछले मैच में बेवन जैकब्स ने भी अच्छी बल्लेबाजी की.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link