नवंबर में व्रत और त्योहारों की भरमार, दीवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक, देखें पूरी लिस्ट

नवंबर में व्रत और त्योहारों की भरमार, दीवाली से लेकर देवउठनी एकादशी तक, देखें पूरी लिस्ट


उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना धार्मिक रूप से अत्यंत फलदायक और शुभकारक माना जाता है. जैसे ही अक्टूबर विदा लेता है, वैसे ही नवंबर का आगमन व्रत-त्योहारों की भरमार के साथ होता है. अक्टूबर माह में आश्विन माह का समापन और कार्तिक माह की शुरुआत इस महीने में रहती है, जिससे यह समय पूजा-पाठ, व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए उत्तम माना जाता है. इस बार नवंबर 2026 का महीना धार्मिक रूप से खास रहने वाला है. उज्जैन के प्रसिद्ध आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस माह में कई बड़े पर्व और व्रत पड़ने जा रहे हैं, जो जनमानस के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे.

क्या कहता है धर्मशास्त्र?
आचार्य भारद्वाज बताते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह को भगवान कृष्ण ने विशेष महत्व प्रदान किया है. इस दौरान विधिपूर्वक किया गया व्रत और जप कई गुना अधिक फलदायी साबित होता है. इसके साथ ही अगहन माह में श्रीकृष्ण के उपदेशों का अध्ययन करना, भगवद्गीता का पाठ करना और श्रीकृष्ण की उपासना करना अत्यंत फलदायी और ज्ञानवर्धक माना जाता है.

नवंबर 2026 के प्रमुख व्रत और त्योहार

1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान, कालाष्टमी

5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी

6 नवंबर 2026: धनतेरस, धनत्रयोदशी, यम दीपम, शुक्र प्रदोष व्रत

7 नवंबर 2026: काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि

8 नवंबर 2026: दीवाली, लक्ष्मी पूजन, नरक चतुर्दशी, काली पूजा, केदार गौरी व्रत, कमला जयंती

9 नवंबर 2026: अन्वाधान, कार्तिक अमावस्या

10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, बलि प्रतिपदा, गुजराती नववर्ष

11 नवंबर 2026: भाईदूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा, चंद्र दर्शन

13 नवंबर 2026: छठ पर्व की शुरुआत, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी

14 नवंबर 2026: लाभ पंचमी

15 नवंबर 2026: छठ पूजा का दूसरा दिन, स्कंद षष्ठी

16 नवंबर 2026: वृश्चिक संक्रांति, जैन अष्टाह्निका प्रारंभ

17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी, मंडला पूजा प्रारंभ, मासिक दुर्गाष्टमी

18 नवंबर 2026: अक्षय नवमी, आंवला नवमी, जगद्धात्री पूजा

20 नवंबर 2026: देवउठनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ

21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, गुरुवायुर एकादशी, वैष्णव देवोत्थान एकादशी

22 नवंबर 2026: विश्वेश्वर व्रत, रवि प्रदोष व्रत

23 नवंबर 2026: बैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस (जैन)

24 नवंबर 2026: देव दीपावली, गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, भीष्म पंचक समाप्त

25 नवंबर 2026: मार्गशीर्ष मास प्रारंभ, रोहिणी व्रत (जैन), इष्टि

27 नवंबर 2026: गणाधिप संकष्टी, मार्गशीर्ष गणेश चतुर्थी



Source link