4.25 करोड़ की लग्जरी घड़ी: डायल पर प्रभु राम, हनुमानजी और राम मंदिर का दिव्य रूप! बनी दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ी

4.25 करोड़ की लग्जरी घड़ी: डायल पर प्रभु राम, हनुमानजी और राम मंदिर का दिव्य रूप! बनी दुनिया की सबसे दुर्लभ घड़ी


लग्जरी वॉच बनाने वाली मशहूर कंपनी जैकब एंड कंपनी (Jacob & Co.) एक ऐसी घड़ी लोगों का ध्यान खींच रही है जिसकी कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पहली नजर में यह घड़ी अपने शानदार लुक से आकर्षित कर रही है, लेकिन इसकी खासियत सिर्फ इतनी नहीं है. दरअसल, इसके डिजाइन में भारतीय आस्था और बारीक कारीगरी को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है. करोड़ों की कीमत वाली इस घड़ी में आखिर ऐसा क्या है, जो इसे बाकी लग्जरी वॉच से अलग बनाता है? दरअसल जब आप इसके डाइल पर ध्‍यान से देखेंगे तो इसमें प्रभू श्रीराम, आस्‍था का कुंज अयोध्‍या, और हनुमान जी नजर आएंगे. चलिए जानते हैं इस घड़ी की खूबियां.

घड़ी में क्‍या है खास?
दुनिया के मशहूर लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी ने एक ऐसी अनोखी घड़ी तैयार की है, जो अपनी कीमत और खूबसूरती दोनों की वजह से चर्चा में आ गई है. इस खास घड़ी का नाम रखा गया है ‘श्री रामचंद्र लिमिटेड एडिशन’, जिसकी कीमत लगभग 4.25 करोड़ रुपये बताई गई है. यह घड़ी सनातन धर्म, प्रभु श्री राम की भक्ति और आधुनिक घड़ी बनाने की कला का एक बेहद खूबसूरत और अनोखा संगम कहा जा रहा है.
इस घड़ी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी दुनिया में सिर्फ 3 पीस ही बनाई गई है. यानी इतने पैसे होने के बावजूद यह दुनिया के सिर्फ तीन खुशकिस्मत लोगों की कलाई पर ही सज पाएगी.

(Image: Instagram;thetrendingindian)

कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस मास्टरपीस को शेयर करते हुए लिखा:

“दुनिया भर में केवल तीन पीस तक सीमित, ‘श्री रामचंद्र’ वॉच आस्था, धार्मिक प्रतीक और उच्च हॉरोलॉजी (घड़ी बनाने की सूक्ष्म कला) के संगम को एक साथ पेश करती है.”

कैसी नजर आती है घड़ी?
घड़ी के अंदर का नजारा किसी सुंदर कलाकृति जैसा दिखता है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए. इसके डायल में नीचे की तरफ भगवान श्री राम की छोटी सी सोने की मूर्ति है, तो वहीं बगल में हाथ जोड़कर बैठे हनुमान जी नजर आते हैं.

इसके ठीक बीच में केसरिया रंग का एक चमकीला रत्न जड़ा है जो सूर्य देव का प्रतीक है, और साथ ही इसमें नीले रंग की एक छोटी सी पृथ्वी भी लगी है जो हर मिनट घूमती है. इस पूरी घड़ी को 18-कैरेट रोज़ गोल्ड (सोने) से बनाया गया है. जब आप इस घड़ी को देखते हैं तो लगता है मानो पूरा ब्रह्मांड आपकी कलाई पर आ बसा हो.

रणबीर कपूर की कलाई पर नजर आयी थी ऐसी घड़ी

(File Image)


भारत में जब हर कोई बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की आने वाली मेगा-बजट फिल्म ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, तब जैकब एंड कंपनी का भारतीय सनातन संस्कृति से ऐसा जुड़ाव लोगों को काफी पसंद आ रहा है. हालांकि यह पहली बार नहीं है जब इस स्विस ब्रांड ने अयोध्या और रामचरितमानस से प्रेरणा ली हो, इससे पहले भी यह कंपनी अपनी Epic X सीरीज के तहत ‘राम जन्मभूमि रोज़ गोल्ड स्पेशल एडिशन’ पेश की थी. इस घड़ी को खुद रणबीर कपूर भी कई मौकों पर पहने हुए देखे जा चुके हैं, जिसमें राम मंदिर और धनुषधारी श्रीराम का मिनी स्कल्पचर बना हुआ है.



Source link