रांची: झारखंड में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में 27 से 30 अक्टूबर के बीच गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 27 अक्टूबर को आंधी-वज्रपात, 28 अक्टूबर को भारी बारिश और 29 अक्टूबर को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, 30 अक्टूबर को भी भारी बारिश का खतरा बना रह सकता है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है.
आज झारखंड के इन जिलों में है आंधी-बारिश का अलर्ट
आज 27 अक्टूबर को रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बताई गई है. हालांकि, हर जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है. यहां स्थानीय स्तर पर मौसम का असर अलग-अलग हो सकता है.
जानें 28 से 30 अक्टूबर तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
28 अक्टूबर को बारिश का प्रभाव बढ़ने और कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. ऐसे में 29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी है, जबकि 30 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक हो सकती है. जहां पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और दक्षिणी झारखंड के जिलों में मौसम खराब बना रहेगा. ऐसे में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के लिए IMD ने अभी को अलर्ट जारी नहीं किया है.
जानें रांची, पलामू समेत 7 शहरों का तापमान
झारखंड में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है. ऐसे में हर दिन मौसम में परिवर्तन की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बदलाव हो रहा है. रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C-20°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-16°C, जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32°C-20°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30°C-18°C पहुंच गया है. ऐसे में अब कहा जा सकता है कि ठंड का दौर शुरू हो सकता है.
जानें आज कितने जिलों में शुष्क रहेगा मौसम
झारखंड में बारिश की चेतावनी जारी होने के बावजूद सभी जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी नहीं है. एक रिपोर्ट के अनुसार आज 16 जिलों गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसलिए आज रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना नहीं है.
जानें छठ पूजा पर गुलाबी ठंड रहेगी या होगी बारिश
छठ पूजा के दौरान झारकंड में मौसम का अनुमान पूजा की वास्तविक तारीखों और उस समय जारी होने वाले पूर्वानुमान पर निर्भर करेगा. 27 से 30 अक्टूबर तक बारिश की संभावना के कारण फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि छठ के दौरान केवल गुलाबी ठंड रहेगी. जबकि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर के लिए फिलहाल भी अभी कोई चेतावनी जारी नहीं है.